{"_id":"5ed4d2218ebc3e90b014719f","slug":"nh-blocked-five-hours129","type":"story","status":"publish","title_hn":"टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मलबा आया, पांच घंटे ठप रही आवाजाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मलबा आया, पांच घंटे ठप रही आवाजाही
विज्ञापन
चंपावत में स्वांला के समीप मलबा आने से राजमार्ग अवरुद्ध रहा।
- फोटो : AMAR UJALA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी, चंपावत। चंपावत और आसपास के इलाकों में हुई भारी बारिश से सोमवार को टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बेलखेत व स्वांला के पास भारी मलबा आ गया। इससे एनएच पांच घंटे बंद रहा। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
आपदा नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार सुबह दो जगह स्वांला व बेलखेत में मलबा आने से मार्ग बाधित हो गया। इसके चलते घंटों आवाजाही ठप रही। जानकारी लगने पर कार्यदायी संस्था राष्ट्रीय राजमार्ग खंड ने तुरंत जेसीबी व पोकलैंड को मौके पर भेज मलबा हटाना शुरू किया। एनएच के चंपावत के सुपरवाइजर पीडी जोशी ने बताया कि भारी मशक्कत के बाद राजमार्ग को 12.15 बजे यातायात के लिए खोला जा सका। एनएच के अलावा जिले के अन्य आंतरिक मोटर मार्गों पर भी कीचड़ होने से वाहनों के संचालन में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बारिश के कारण जिले के पर्वतीय क्षेत्र में तापमान में कम आई।
कहां कितनी हुई बारिशः चंपावतः 29 एमएम। लोहाघाटः 10एमएम।
विज्ञापन
पाटीः 9 एमएम
बनबसाः 11 एमएम।
--:::- गेहूं की फसल को हुआ भारी नुकसान ::: चंपावत। बीते चार-पांच दिनों से हो रही बारिश के कारण जिले के पर्वतीय हिस्सोंं में खेतों में खड़ी गेहूं की फसल को काफी नुकसान पहुंचा है। इन दिनों पर्वतीय क्षेत्रों में गेहूं की फसल की कटाई चल रही है। अधिकांश स्थानों में बारिश के कारण काश्तकारों को फसल काटने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। खेतों में खड़ी फसल में रोग लगने लग गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन