फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   newly elected president took oath

नव निर्वाचित अध्यक्ष और सभासदों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ

Sun, 02 Dec 2018 10:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत।  
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत।   Updated Sun, 02 Dec 2018 10:43 PM IST
विज्ञापन
newly elected president took oath
शपथ लेते चंपावत नगर पालिका के सभासद। - फोटो : अमर उजाला
नगर पालिका के नव निर्वाचित अध्यक्ष विजय वर्मा और सभी नौ सभासदों ने रविवार को पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। वन पंचायत सभागर में हुए कार्यक्रम में उप जिला मजिस्ट्रेट सीमा विश्वकर्मा ने अध्यक्ष को शपथ दिलाने के बाद सभी नौ सभासद लोकेश पुनेठा, रेखा तिवारी, बबीता भट्ट, मोहन भट्ट, कविता गोस्वामी, कलावती देवी, लक्ष्मी देवी, रोहित बिष्ट और नंदन तड़ागी को एक साथ शपथ दिलाई।
विज्ञापन


शपथ ग्रहण के बाद आयोजित सभा में पालिका अध्यक्ष विजय वर्मा ने कहा कि चुनाव के दौरान किए गए वायदों को हर संभव पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। भवन कर एवं भवन मूल्यांकन का जनता के साथ मंत्रणा कर समाधान किया जाएगा। गोरलचौड़ मैदान के विकास व सौंदर्यीकरण के अलावा जिला विकास प्राधिकरण से लोगों पर पड़ रहे आर्थिक बोझ को कम करने की कोशिश की जाएगी।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर शपथ ग्रहण समारोह का श्रीगणेश किया। सामाजिक कार्यकर्ता राजेंद्र गहतोड़ी के संचालन में हुए कार्यक्रम में कांग्रेस जिलाध्यक्ष उत्तम देऊ, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता भगीरथ भट्ट, व्यापारी कमलेश राय आदि ने नगर विकास के लिए राजनीतिक मतभेद भुलाकर एकजुटता के साथ काम करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला पंचायत अध्यक्ष खुशाल सिंह अधिकारी, उमेश खर्कवाल, व्यापार संघ अध्यक्ष अमरनाथ सक्टा, कांग्रेस सेवादल प्रमुख हरीश चौधरी, बिंदु सिंह मौनी, पूरन कठायत, ललित भट्ट, दीपक लारा, बसंत तड़ागी, देवीलाल वर्मा, किशन गिरि, जेएस अधिकारी, डीएफओ केएस बिष्ट आदि मौजूद थे। 
 
बोर्ड की पहली बैठक बस औपचारिकता भर 
प्रशासक एसडीएम सीमा विश्वकर्मा से नगर पालिका का चार्ज मिलने के बाद चंपावत नगर पालिका अध्यक्ष विजय वर्मा की अध्यक्षता में हुई पहली बोर्ड बैठक महज 25 मिनट तक चली। अधिशासी अधिकारी अभिनव कुमार के संचालन में हुई पहली बैठक में नगर का संतुलित विकास करने का दावा किया गया। अध्यक्ष ने कहा कि 15 दिन बाद नगर पालिका बोर्ड की दूसरी बैठक में नगर विकास के तमाम मुद्दों पर चर्चा करने के बाद सभी की राय से प्रस्ताव पारित किए जाएंगे।

लोहाघाट नगर पंचायत की पहली बोर्ड बैठक में नगर क्षेत्र के लोगों को धन्यवाद प्रस्ताव पारित किया गया। अध्यक्ष गोविंद वर्मा सहित सभी सातों सदस्यों के पहली बार नगर पंचायत कार्यालय पहुंचने पर कर्मियों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। ईओ कमल कुमार, भुवन उपाध्याय, मोहन चंद्र पंत, राजकुमार बिष्ट, कल्याण सिंह फत्र्याल, कैलाश मेहता, चंद्र सिंह बोहरा, रूचि वर्मा, पुष्पा मेहता, प्रकाश उप्रेती, सुमित गड़कोटीके अलावा नगर पंचायत के पर्यावरण मित्र हरचरन के नेतृत्व में सभी लोगों ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत किया। अध्यक्ष ने जिम्मेदारी के साथ नगर और नगर पंचायत के हित में काम करने का भरोसा दिलाया। 

नव निर्वाचित अध्यक्ष और सभी सात सदस्यों ने ली शपथ
रामलीला मैदान में आयोजित समारोह में नगर पंचायत के नव निर्वाचित अध्यक्ष और सभी सात सदस्यों का पद एवं गोपनीयता की शपथ नगर पंचायत के प्रशासक एसडीएम आरसी गौतम ने दिलाई। नव निर्वाचित अध्यक्ष गोविंद वर्मा और सभासद भुवन बहादुर, दीपक साह, राजकिशोर साह, दीपा गोस्वामी, बीना कन्नौजिया, मीना ढेक और नवीन नाथ ने शपथ ली। 

जीवन मेहता के संचालन में हुए समारोह में नव निर्वाचित अध्यक्ष ने कहा कि वे लोगों के विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। निवर्तमान सदस्य रेनू गड़कोटी, विमल कलौनी, रमा देवी, बल्लू माहरा ने भी विचार रखे। निवर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष लता वर्मा ने लोहाघाट नगर के विकास को साथ मिलकर आगे बढ़ाने की बात कही। कुमाऊं लोक सांस्कृतिक कलादर्पण के दल नायक भैराव राय के नेतृत्व में कलाकारों ने सरस्वती वंदना के अलावा कई रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। 

अधिशासी अधिकारी कमल कुमार, भुवन उपाध्याय, प्रहलाद सिंह मेहता, भूपेंद्र प्रकाश जोशी, पूर्व विधायक केसी पुनेठा, डॉ.महेश ढेक, धर्मानंद पांडेय, नवीन मुरारी, राजू गड़कोटी, ओंकार धौनी, मंगत राम गर्ग, रूप सिंह बोरा, खिलानंद जुकरिया, पान सिंह मेहता, नगेंद्र जेाशी, जगदीश अधिकारी, सीएल वर्मा, सतीश मुरारी, दीपक राय, नन्नू वर्मा, विपिन गोर्खा आदि मौजूद थे। 


निवर्तमान अध्यक्ष ने नए अध्यक्ष का माल्यार्पण किया 
लोहाघाट नगर पंचायत के नव निर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान निवर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष लता वर्मा ने अपने पति नव निर्वाचित नगर पंचायत अध्यक्ष गोविंद वर्मा को माला पहनाकर अध्यक्ष पद का दायित्व सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed