{"_id":"663283c1bf6a7c3da604d437","slug":"newly-admitted-students-welcomed-by-applying-tilak-champawat-news-c-229-1-shld1010-107889-2024-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: नव प्रवेशी छात्र-छात्राओं का तिलक लगा कर किया स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: नव प्रवेशी छात्र-छात्राओं का तिलक लगा कर किया स्वागत
Wed, 01 May 2024 11:32 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Wed, 01 May 2024 11:32 PM IST
विज्ञापन
चंपावत जीआईसी में नवप्रवेशी छात्रों को सम्मानित करते सीईओ मेहरबान सिंह और प्रधानाचार्य उमेद सिं
चंपावत। जिला मुख्यालय के पीएमश्री अटल उत्कृष्ट शहीद राहुल रैंसवाल राजकीय इंटर काॅलेज में नव प्रवेशी छात्र-छात्राओं का तिलक लगाकर स्वागत किया गया। इस दौरान विभिन्न कक्षाओं में प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राओं का माल्यार्पण किया और उन्हें उपहार देकर सम्मानित भी किया गया।
बुधवार को मुख्य अतिथि ब्लाॅक प्रमुख रेखा देवी, पीटीए अध्यक्ष मोनिका बोहरा और मुख्य शिक्षाधिकारी मेहरबान सिंह बिष्ट ने प्रवेशोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सीईओ ने स्कूल संचालन, शिक्षण व्यवस्था आदि को लेकर प्रधानाचार्य उमेद सिंह बिष्ट और शिक्षकों की सराहना की। इस मौके पर हरीश चंद्र कलौनी, जनार्दन चिलकोटी, कैप्टन हरीश नाथ, मोहन चंद्र जोशी, ललित गौतम आदि मौजूद रहे।
वहीं जीजीआईसी में प्रवेशोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि खंड शिक्षाधिकारी हरीश सिंह रौतेला ने किया। इस दौरान नव प्रवेशित छात्राओं का स्वागत किया गया। प्रधानाचार्य भुवनेश्वरी फोनिया ने कहा कि विद्यालय प्रबंधन छात्राओं की बेहतर शिक्षा के लिए लगातार प्रयासरत है। यहां एसएमसी अध्यक्ष विमला देवी, पीटीए अध्यक्ष रमेश चंद्र चौबे, बीआरसी समन्वयक मोहन सेलिया, आशा टम्टा आदि मौजूद रहीं।