फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   New DFO in Champawat

बच नहीं सकेंगे वन तस्कर:डीएफओ

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
New DFO in Champawat
नवागत डीएफओ मयंक शेखर झा। - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। चंपावत वन प्रभाग के नए डीएफओे मयंक शेखर झा ने कार्यभार ग्रहण कर लिया है। उन्होंने अमर उजाला को बताया कि विभाग की छवि सुधारकर पर्यावरण संरक्षण उनकी प्राथमिकता होगी। कहा कि वन अनापत्ति से संबंधित पत्रावलियों को तेजी से निस्तारित किया जाएगा। वनों को नुकसान पहुंचाने वालों को छोड़ा नहीं जाएगा। वन, वन्यजीवों से संबंधित आरोपियों या संदिग्ध लोगों पर नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन

भारतीय वन सेवा के 2010 बैच के अधिकारी झा ने दिल्ली के सेंट जेवियर कॉलेज से शुरुआती पढ़ाई करने के बाद एमएससी दिल्ली विश्वविद्यालय से किया। डीएफओ के रूप में उनका सफर पुरोला से शुरू हुआ। बागेश्वर से स्थानांतरित होकर उन्हें चंपावत डिवीजन भेजा गया। कार्यभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने मातहत अफसरों से विभागीय कार्यों की जानकारी ली। चंपावत में एसडीओ एमएम भट्ट और लोहाघाट के एमएस सिमियां सहित तमाम अधिकारी-कर्मियों ने उनका स्वागत किया। चंपावत के डीएफओ केएस बिष्ट पदोन्नति में यहां से नैनीताल कार्ययोजना में वन संरक्षक के रूप में स्थानांतरित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed