फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Nepali Labour fiund Corona Positive

चंपावत से गया नेपाली मजदूर मिला कोरोना पाँजिटिव

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2020 07:19 PM IST
विज्ञापन
Nepali Labour fiund Corona Positive
चंपावत के गांव से गया नेपाली मजदूर कोरोना पॉजिटिव, हड़कंप  स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार देर शाम गांव भेजी टीम 
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो  चंपावत। चंपावत जिले के एक गांव में सड़क निर्माण में काम कर चुका एक नेपाली मजदूर नेपाल में कोरोना जांच में पॉजिटिव पाया गया है। यह मजदूर १५ मार्च को नेपाल को लौटा था। शनिवार शाम प्रशासन को इसकी भनक लगने के बाद हड़कंप मच गया। सीएमओ डॉ. आरपी खंडूरी ने एहतियातन ग्रामीणों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए चिकित्सा दल को उस गांव भेज दिया।  गांव के लोग बताते हैं कि जिस गांव में नेपाली काम करता था, वहां दूसरे राज्यों में काम करने वाले ४० से अधिक लोग वापस अपने गांव लौटे हैं। ज्यादातर लोगों के १५ मार्च के बाद लौटने से गांव के लोगों में राहत है। इससे इस बात की ज्यादा संभावना मानी जा रही है कि नेपाली मजदूर नेपाल में ही किसी के संपर्क में आने से कोरोना पॉजिटिव हुआ होगा। बावजूद इसके डीएम सुरेंद्र नारायण पांडेय का कहना है कि गांव के सभी लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण करने के साथ ही हर तरह की सावधानी बरती जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed