फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Nepal's helicopter entered in india

नेपाली हेलीकाप्टर के भारतीय क्षेत्र में प्रवेश से हडकंप

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jan 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
Nepal's helicopter entered in india
नेपाल की ओर से सोमवार को एक हेलीकाप्टर भारतीय सीमा क्षेत्र में उड़ने की सूचना से सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया। सुरक्षा एजेंसियों ने शासन और उच्चाधिकारियों को अवगत इस बारे में अवगत करा दिया है। पता किया जा रहा है कि हेलीकाप्टर किसका था और उसका भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करने का मकसद क्या था। नेपाल प्रशासन से भी इस संबंध में जानकारी ली जा रही है।
विज्ञापन

सोमवार को शाम करीब साढ़े चार बजे एक गहरे हरे रंग का हेलीकाप्टर नेपाल (भुजेला गांव) की ओर से बनबसा शारदा बैराज और एसएसबी कैंप के ऊपर से करीब एक से डेढ़ मिनट के लिए गुजरता दिखा। हेलीकाप्टर करीब तीन सौ से पांच सौ की ऊंचाई पर उड़ रहा था। करीब एक-डेढ़ मिनट बाद हेलीकाप्टर नेपाल की ओर चला गया।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हेलीकाप्टर नेपाल आर्मी कलर का लग रहा था जिस पर नेपाल का ध्वज भी अंकित था। सीओ बीसी पंत ने बताया कि नेपाल प्रशासन से उक्त संबंध में जानकारी मांगी गई है। खुफिया तंत्र को भी जानकारी जुटाने के लिए कहा गया है।। उन्होंने बताया कि नेपाली हेलीकाप्टर के भारतीय सीमा तक आ जाने के पीछे की वजह का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed