फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Nepal getting clothes indiscriminately trafficking

नेपाल को धड़ल्ले से हो रही कपडे़ की तस्करी

Fri, 05 Jun 2015 11:15 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, चंपावत
ब्यूरो /अमर उजाला, चंपावत Updated Fri, 05 Jun 2015 11:15 PM IST
विज्ञापन

भारत से इन दिनों भारतीय कपड़े की नेपाल को तस्करी धड़ल्ले से हो रही है। इस साल पहले पांच महीनों में एसएसबी ने 21 लाख रुपये से अधिक का कपड़ा पकड़ कस्टम के सुपुर्द किया है। घने जंगल के बीच के रास्तों से कई तस्कर एसएसबी को देख फरार हो गए। अलबत्ता उनका सामान एसएसबी के हत्थे चढ़ गया। तस्कर पर्दे के पीछे इस गोरखधंधे को अंजाम देने में कैरियरों का सहारा ले रहे हैं।

विज्ञापन


भारत-नेपाल के बीच खुली सीमा तस्करों के लिए वरदान है। 2002 से नेपाल सीमा पर एसएसबी को तैनात किया गया है। एसएसबी की जिम्मेदारी संभालते ही तस्करी के रूट और तरीकों में भी फेरबदल हुआ। एसएसबी के उप सेनानायक बिजेंद्र कुमार कहते हैं कि घने जंगलों में लगातार गश्त चलती है, लेकिन कई बार तस्कर अंधेरे का लाभ उठा नेपाल की ओर फरार हो जाते हैं। कस्टम अधीक्षक एके श्रीवास्तव का कहना है कि भारत-नेपाल के बीच आवागमन और व्यापार को बनबसा ही एकमात्र वैधानिक मार्ग है। अन्य स्थानों से लाई सामग्री जब्त करने का प्रावधान है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed