{"_id":"63348f65b7de747795198c4c","slug":"nepal-deployed-security-team-in-42-km-area-along-the-border-champawat-news-hld477290513","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाल ने सीमा पर 42 किमी क्षेत्र में तैनात किया सुरक्षा दल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेपाल ने सीमा पर 42 किमी क्षेत्र में तैनात किया सुरक्षा दल
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। दशहरे को लेकर नेपाल ने भारत से लगी बनबसा सीमा पर गड्ढाचौकी से खाकरौला तक 42 किलोमीटर क्षेत्र में सुरक्षा दल तैनात किया है। शांति व्यवस्था बनाने और आपराधिक गतिविधियों पर रोक लगाने के मद्देनजर ये कदम उठाया गया है। सुरक्षा बलों के साथ कंचनपुर पुलिस ने प्रशिक्षित कुत्ते भी तैनात किए हैं। भारत-नेपाल सीमा पर दोनों देशों के नागरिकों की सख्त चेकिंग की जा रही है।
जिला पुलिस कार्यालय कंचनपुर ने जिले के गड्ढाचौकी पर सुरक्षा दल तैनात किए हैं। दशहरे के दौरान आपराधिक गतिविधियों पर नियंत्रण के लिए भारत से लगी मुख्य सीमा पर सुरक्षा योजना लागू की गई है। सीमा पर विस्फोटकों, नशीले पदार्थों और हथियारों के प्रवेश को रोकने के लिए प्रशिक्षित कुत्तों के साथ चेकिंग शुरू हो गई है।
कंचनपुर के उद्योग वाणिज्य संघ के पूर्व उपाध्यक्ष माधव जोशी ने बताया कि जिला पुलिस कार्यालय कंचनपुर ने पश्चिमी सीमा पार गड्ढाचौकी में सुरक्षा जांच के लिए प्रशिक्षित कुत्तों के साथ सुरक्षादल तैनात किया है। गड्ढाचौकी से खाकरौला तक 42 किलोमीटर के मार्ग पर यात्री सहायता कक्षों को भी चालू किया गया है।