{"_id":"641b3a72336626dcbe084c39","slug":"nepal-conditional-indian-taxi-vehicle-champawat-news-c-8-1-89884-2023-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: आज से नेपाल में सशर्त जा पाएंगे भारतीय टैक्सी वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: आज से नेपाल में सशर्त जा पाएंगे भारतीय टैक्सी वाहन
Wed, 22 Mar 2023 10:57 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Wed, 22 Mar 2023 10:57 PM IST
विज्ञापन
नेपाल में अधिकारियों के साथ बनबसा के टैक्सी स्वामी । संवाद
- फोटो : नेपाल में अधिकारियों के साथ बनबसा के टैक्सी स्वामी । संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। नेपाल में बनबसा के टैक्सी परमिट वाहन चालकों को नेपाल प्रशासन ने सशर्त परिवहन की अनुमति प्रदान कर दी है। बृहस्पतिवार से भारत- नेपाल के बीच भारतीय टैक्सी परमिट वाहनों का संचालन शुरू होने की उम्मीद है। नेपाल प्रशासन के मुताबिक अब भारतीय टैक्सी परमिट वाहन नेपाल में सवारी छोड़ वापस भारत लौटैंगे। भारतीय टैक्सी वाहनों को नेपाल में रुकने की अनुमति नही होगी।
नेपाल प्रशासन ने 14 मार्च से अचानक भारतीय टैक्सी वाहनों के नेपाल प्रवेश करने पर रोक लगा दी थी जिससे भारतीय टैक्सी परमिट वाहन स्वामी आक्रोशित थे। उन्होंने इसका विरोध किया था। बनबसा के टैक्सी परमिट वाहन स्वामी एवं चालकों ने 16 मार्च को एक नेपाली बस को भारत में रोक दिया था। इसके बाद हुई वार्ता में एक सप्ताह में कोई सर्वमान्य हल निकालने की बात पर भारतीय टैक्सी वाहन स्वामी व चालक मान गए थे।
बीते दिवस भारतीय वाहन स्वामियों का एक शिष्टमंडल बनबसा व्यापार मंडल अध्यक्ष परमजीत सिंह गांधी के नेतृत्व में नेपाल प्रशासन एवं यातायात समितियों, होटल व्यवसायियों एवं नेपाल वाणिज्य संघ पदाधिकारियों से मिला। जिस पर नेपाल प्रशासन ने भारतीय टैक्सी परमिट वाहनों को सशर्त नेपाल में परिवहन की अनुमति दी है। वार्ता में नेपाल के सीडीओ (जिलाधिकारी) गोपाल प्रसाद, एसडीएम धर्मराज, यातायात समिति प्रतिनिधि डंबर राज पंत, होटल व्यवसायी संघ अध्यक्ष जगदीश भट्ट, नेपाल वाणिज्य संघ अध्यक्ष पीतांबर जोशी के अलावा बनबसा व्यापार मंडल अध्यक्ष गांधी, चंदन सिंह रौतेला, कविंद्र सिंह ज्याला, संजय सिंह, राकेश सिंह, संतोष कुमार, शिवनाथ आदि थे। संवाद