{"_id":"57360a134f1c1bb756919b51","slug":"nepal-border-security-agencies-closely-kanbing","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुरक्षा एजेंसियों ने नेपाल बार्डर पर की सघन कांबिंग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुरक्षा एजेंसियों ने नेपाल बार्डर पर की सघन कांबिंग
ब्यूराे/अमर उजाला, चंपावत
Updated Fri, 13 May 2016 10:38 PM IST
विज्ञापन
सघन कांबिंग करते।
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस उप महानिरीक्षक पीएस सैलाल एवं एसपी डीएस कुंवर के निर्देश पुलिस, एलआईयू, वन विभाग और एसएसबी ने नेपाल बार्डर पर संयुक्त रूप से सघन कांबिंग कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन
एसओटीएफ प्रभारी भाष्कर बडोला के नेतृत्व में सुरक्षा एजेंसियों ने उचौलीगोठ 28 हेक्टेयर से लगी नेपाल सीमा और नेपाल सीमा से लगे ठुलीगाड, श्रीकुंड आदि जंगलों में कांबिंग कर सीमा पार से आने वाले वन्यजीव शिकारियों, वनाग्नि और संदिग्ध गतिविधियों के बारे में जानकारी जुटाई।
विज्ञापन
एसओटीएफ प्रभारी ने बताया कि बार्डर के जंगल में आते-जाते लोगों से गहन पूछताछ की गई। कांबिंग में एसएसबी के निरीक्षक अमरजीत कुमार, हेड कांस्टेबल रोशन लाल, पुलिस के हेड कांस्टेबल पदम सिंह, कांस्टेबल सुरेंद्र सिंह, वन दरोगा रविंद्र लाल, वन आरक्षी डीएस बोहरा आदि शामिल थे।
विज्ञापन