फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Neighbor misdeed a mentally weak girl in champawat

Champawat Crime: मानसिक रूप से कमजोर युवती से पड़ोसी ने किया दुष्कर्म, गर्भवती होने पर खुला राज; केस दर्ज

Mon, 19 Feb 2024 02:45 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत
अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत Published by: हीरा मेहरा Updated Mon, 19 Feb 2024 02:45 PM IST
सार

चंपावत में मानसिक रूप से कमजोर युवती के साथ पड़ोस में ही रहने वाले युवक ने दुष्कर्म कर गर्भवती करने को मामला सामने आ रहा है। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Neighbor misdeed a mentally weak girl in champawat
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंपावत जिले के पाटी कस्बे में मानसिक रूप से कमजोर युवती के साथ पड़ोस में ही रहने वाले युवक ने दुष्कर्म कर गर्भवती करने को मामला सामने आ रहा है। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

पाटी ब्लॉक के रीठासाहिब क्षेत्र के एक गांव में एक युवक ने मानसिक रूप से कमजोर युवती से दुष्कर्म कर उसे गर्भवती बना दिया है। बताया जा रहा है कि पीड़िता मानसिक रूप से कमजोर है, जिसका फायदा उठाकर पड़ोसी ने इस काम को अंजाम दिया।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार 17 फरवरी को पीड़िता के पेट में दर्द होने पर परिजन उसे टनकपुर अस्पताल ले गए। जहां परिजनों को उसके गर्भवती होने का पता चला। डाॅक्टरों ने बताया कि वह पांच माह की गर्भवती है। पीड़िता के पिता की तहरीर पर रीठा साहिब पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये पढ़ें- Swallow Bird: समय से पहले पहुंची विदेशी चिड़िया, गीली मिट्टी से बनाते है ऐसा घोंसला; देखने वाले रह जाते है दंग


थाना अध्यक्ष पीएस नेगी ने बताया कि पिता की तहरीर पर रविवार को आरोपी के खिलाफ धारा 376 का मामला दर्ज किया गया है। मामले का जांच अधिकारी एसआई राधिका भंडारी को बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed