फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Negligence in utilization of allocated amount will not be tolerated

आवंटित राशि के उपयोग में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jun 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
Negligence in utilization of allocated amount will not be tolerated
चंपावत जिला सभागार में जिला योजना की समीक्षा बैठक लेते डीएम विनीत तोमर। - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। डीएम विनीत तोमर ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को विभिन्न योजनाओं में आवंटित राशि के उपयोग में समय और गुणवत्ता का विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। जिला सभागार में आयोजित जिला, राज्य, केंद्र और बाह्य सहायतित योजनाओं की समीक्षा बैठक में डीएम ने कहा कि जिन विभागों ने कार्य पूरे करने के लिए टेंडर प्रक्रिया की जानी है, वह शीघ्र कर लें और कार्यों में तेजी लाएं। उन्होंने कहा कि विभिन्न योजनाओं में राशि समय से आवंटित कर दी गई है, इसलिए लक्ष्य के हिसाब से विकास कार्यों को करने में तेजी लाकर राशि खर्च करें। बैठक में डीएफओ मयंक शेखर झा, सीडीओ राजेंद्र सिंह रावत, पीडी हेमंती गुंज्याल, सीएमओ डॉ. आरपी खंडूरी, सीईओ आरसी पुरोहित, एपीडी विमी जोशी, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी एनबी बचखेती, डीडीओ एसके पंत, डीएसओ आरएस धामी, सीवीओ बीएस जंगपांगी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed