फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Nearly 70 percent voting in Kanchanpur district

कंचनपुर जिले में करीब 70 प्रतिशत मतदान

Wed, 28 Jun 2017 11:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, टनकपुर (चंपावत)।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, टनकपुर (चंपावत)। Updated Wed, 28 Jun 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन
Nearly 70 percent voting in Kanchanpur district
कंचनपुर जिले में करीब 70 प्रतिशत मतदान - फोटो : अमर उजाला

टनकपुर (चंपावत)। उत्तराखंड से लगे नेपाल के सुदूर पिश्चिम के नौ जिलों में निकाय, पंचायती चुनाव के लिए मतदान छिटपुट घटनाओं को छोड़ शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। वहां के प्रधानमंत्री शेरबहादुर देउबा ने अपने गृह क्षेत्र डडेलधूरा जिले के गन्यात बुढ़ा मतदान केंद्र में वोट डाला। चुनाव विरोधियों ने बम विस्फोट कर चुनाव को बाधित करने की नाकाम कोशिश की। कंचनपुर जिला मुख्यालय महेंद्रनगर के धीरकुटी मतदान केंद्र के पास हुए बम विस्फोट से कुछ देर अफरा-तफरी मची। कंचनपुर के तीन अन्य मतदान केंद्रों में बम विस्फोट की कोशिश को सुरक्षा बलों ने नाकाम कर दिया। कंचनपुर की नौ नगर पालिकाओं, दो ग्राम पंचायतों के लिए करीब 70 प्रतिशत मतदान हुआ है।       

विज्ञापन


28 जून को नेपाल के राज्य संख्या 1, 3, 5, 7 में निकाय, पंचायत चुनाव के लिए मतदान हुआ। सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक चले मतदान में करीब 70 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले। सुबह मूसलाधार बारिश होने से शुरुआती दौर में मतदान का प्रतिशत कम रहा, लेकिन मौसम खुलने पर दोपहर बाद मतदान केंद्रों में वोटरों की खासी भीड़ उमड़ी।
विज्ञापन


इस दौरान चुनाव विरोधियों ने बम विस्फोट कर खलल डालने की भी कोशिश की। कंचनपुर के एसपी प्रकाश चंद ने बताया कि महेंद्रनगर के धीरकुटी मतदान केंद्र करीब सौ मीटर दूर सुबह साढ़े दस बजे बम विस्फोट हुआ, जिससे कोई नुकसान तो नहीं हुआ, लेकिन कुछ देर तक अफरा-तफरी रही। बाद में नेपाल पुलिस, सशस्त्र पुलिस, नेपाल सेना ने सुरक्षा चौकस कर मतदान केंद्रों के आसपास सर्च अभियान चलाया तो बिलौरी, दोधारा चांदनी, तिलाचौड़ मतदान केंद्र के पास रखे बम बरामद किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनाव में व्यवधान की यह कोशिश में चुनाव का विरोध कर रहे माओवादी विप्लव गुट का हाथ माना जा रहा है। कंचनपुर जिले की सात नगर पालिकाओं के मेयर, उप मेयर पद के अलावा दो ग्राम पंचायतों के लिए अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं 92 वार्डों के लिए दलित महिला सदस्य, महिला सदस्य, सामान्य सदस्य के चुनाव के लिए मतदान हुआ है। नेपाल में निकाय, पंचायत चुनाव के लिए बुधवार को संपन्न हुए मतदान के बाद बुधवार की रात करीब 12 बजे से मतों की गिनती शुरू हो सकती है। नेपाल प्रशासन के मुताबिक मतगणना का कार्य हर निकाय मुख्यालय में होगा। बताया गया कि चुनाव के नतीजे 30 जून की देर शाम से आने शुरू होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed