फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   ND Bhatt becomes the branch head of Roadways Employees Joint Council

एनडी भट्ट चुने गए रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद शाखाध्यक्ष

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2020 11:13 PM IST
विज्ञापन
ND Bhatt becomes the branch head of Roadways Employees Joint Council
लोहाघाट (चंपावत)। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद की प्राथमिक शाखा लोहाघाट के वार्षिक चुनाव संपन्न हुए। इस मौके पर एनडी भट्ट को शाखाध्यक्ष चुना गया। इस दौरान कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं पर भी चर्चा की गई। शासन से अन्य राज्यों के लिए भी बस सेवा संचालित करने की मांग उठाई गई।
विज्ञापन

सोमवार को रोडवेज परिसर में नारायण दत्त भट्ट की अध्यक्षता और नारायण दत्त जोशी, भुवन त्रिपाठी की देखरेख में चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराई गई। इस मौके पर एनडी भट्ट को शाखाध्यक्ष, सतीश जोशी, जसवीर सिंह उपाध्यक्ष, नरेंद्र कुमार सिंह शाखा मंत्री, राजेंद्र सिंह फर्त्याल, शंकर पाल संयुक्त मंत्री, नंदन भट्ट कोषाध्यक्ष, दीवान राम संगठन मंत्री, कैलाश मुरारी पर्यवेक्षक, सूरज भान, बलजीत सिंह को क्षेत्रीय सदस्य चुना गया। इसके अलावा राजेंद्र सिंह धौनी, नरेश करायत, हीरा रावल, केदार जोशी, भुवन भट्ट, आत्म प्रकाश को कार्यकारिणी का सदस्य चुना गया।
विज्ञापन

बैठक में वक्ताओं का कहना था कि परिवहन निगम की आर्थिक स्थिति बहुत खराब चल रही है। परिवहन निगम का गठन राज्य में लोगों को सस्ती और सुगम परिवहन व्यवस्था उपलब्ध कराने के उद्देश्य से किया गया था, लेकिन सरकार की ओर से राज्य के जनहित वाले निगमों की अनदेखी की जा रही है। उन्होंने अन्य राज्यों में भी बस सेवा संचालित करने की मांग की, जिससे सरकार और परिवहन निगम को राजस्व की प्राप्ति हो सकेे। बैठक में नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed