{"_id":"5dd030ca8ebc3e54d238d957","slug":"natural-medicine-and-yoga-is-ancient-heritage-gupta-tanakpur-news-hld3642934165","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राचीन धरोहर है प्राकृतिक चिकित्सा और योग: गुप्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राचीन धरोहर है प्राकृतिक चिकित्सा और योग: गुप्ता
विज्ञापन
टनकपुर में आयोजित प्राकृतिक व योग चिकित्सा महोत्सव में योग का प्रदर्शन करता साधक।
- फोटो : TANAKPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आयुष मंत्रालय एवं नवयोग सूर्योदय सेवा समिति की ओर से आयोजित तीन दिवसीय स्वास्थ्य एवं खेल महोत्सव से शहर के गांधी मैदान का माहौल योगमय बना रहा।
शनिवार को महोत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि टनकपुर पावर स्टेशन के महाप्रबंधक पीके गुप्ता ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक चिकित्सा और योग प्राचीन धरोहर है और इसका प्रचार-प्रसार बेहद जरूरी है।
उन्होंने आयोजकों की ओर से इसे आम व्यक्ति तक पहुंचाने में किए जा रहे प्रयासों की प्रशंसा की। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित महोत्सव के पहले दिन निशुल्क प्राकृतिक एवं योग चिकित्सा शिविर, सांस्कृतिक कार्यक्रम और मां शारदा की आरती का आयोजन हुआ जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रतिभाग किया।
करीब 200 लोगों ने प्राकृतिक और योग चिकित्सा का लाभ उठाया। इसके अलावा आयुर्वेदिक, होम्योपैथिक एवं यूनानी चिकित्सा का परामर्श दिया गया और दवाएं बांटी की गई। स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। उन्होंने योग और प्राणायाम का प्रदर्शन कर लोगों को इसके नियमित अभ्यास के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
डॉ. देवी दत्त जोशी की अध्यक्षता और नवीन पंत के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में गुरुकुल कांगड़ी विवि हरिद्वार के प्रो. त्रिलोचन जोशी, लखनऊ विवि के प्राकृतिक चिकित्सा प्रवक्ता सत्येंद्र मिश्रा, योगाचार्य डॉ. नवदीप जोशी, पीयूष जैन, राकेश कुमार शास्त्री, रामनारायण, प्रतिभा अग्रवाल, बीना अग्रवाल, डॉ. एम शाहिद, रामायण प्रसाद, योगेंद्र सिंह ज्याल योगी, धर्मेंद्र चंद आदि मौजूद थे।
हाफ मैराथन दौड़ आज
महोत्सव में रविवार सुबह पांच बजे से तीन वर्गों में हाफ मैराथन दौड़ का आयोजन होगा। सूर्योदय सेवा समिति के डॉ. नवदीप जोशी ने बताया कि स्टेडियम से बैराज मार्ग पर 20 किमी.,10 किमी. और 3 किमी. की दौड़ होगी।