{"_id":"57acad874f1c1be15bee5b38","slug":"national-highway-remained-closed-for-six-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह घंटे बंद रहा राष्ट्रीय राजमार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह घंटे बंद रहा राष्ट्रीय राजमार्ग
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
Updated Thu, 11 Aug 2016 10:23 PM IST
विज्ञापन
राष्ट्रीय राजमार्ग बंद होने पर चल्थी पुलिस चौकी के पास बैरियर लगाकर रोके गए वाहन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंपावत जिले में बारिश के चलते मार्गों के बंद होने का सिलसिला थमा नहीं है। टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) में बृहस्पतिवार को छह घंटे से अधिक बाधित रहा। चल्थी पुलिस चौकी प्रभारी विनोद जोशी ने बताया कि एनएच में जारूल के पास रात 12.30 बजे बाद बंद रूट सुबह करीब 6.25 बजे खुला।
अलबत्ता रात को आवाजाही बंद होने से इसका ज्यादा असर नहीं पड़ा। अलबत्ता रोड बंद होने के दौरान चल्थी में बैरियर लगा वाहनों को रोका गया। जिला आपदा नियंत्रण अधिकारी मनोज पांडेय ने बताया कि मां पूर्णागिरि धाम को जाने वाला ककरालीगेट-भैरव मंदिर मोटर मार्ग भी मलबा आने से बाधित रहा। इसके अलावा जिले के 9 अन्य मार्ग बंद हैं। इस वजह से ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को दिक्कतें झेलनी पड़ रही है। इन मार्गों को खोलने के लिए जेसीबी और अन्य उपकरण भेजे गए हैं।
स्कबर की दीवार टूटी, पुल को खतरा
चंपावत। अटल आदर्श गांव सिमल्टा में बर्दोली-सिमल्टा मार्ग में स्कबर की दीवार टूट गई है। इस वजह से यहां पुल को भी खतरा पैदा हो गया है। लोनिवि के ईई डीडी भट्ट का कहना है कि जानकारी मिलने पर जेई को मौके पर भेजा जा रहा है। स्कबर निर्माण और पुल को बचाने के लिए सभी उपाय किए जाएंगे।