फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   National highway remained closed for one and a half hours

डेढ़ घंटे बंद रहा राष्ट्रीय राजमार्ग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2020 11:58 PM IST
विज्ञापन
National highway remained closed for one and a half hours
चंपावत जिले में स्वांला के समीप एनएच में मलबा आने से बढ़ी दिक्कतें। - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। लगातार दूसरे दिन टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) ने वाहनों का रास्ता रोका। बृहस्पतिवार को यह मार्ग डेढ़ घंटे से अधिक वक्त तक बंद रहा। सड़क पर आए मलबे को हटाने के लिए मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को झालाकुड़ी में सुबह 5:50 बजे मलबा आ गया। इससे कुछ देर के लिए मार्ग बंद हो गया। मलबे को 6:16 बजे तक हटाया जा सका। बाद में एनएच में स्वांला के पास 12:58 बजे मलबा आ गया और फिर से रास्ता बंद हो गया। एनएच खंड के ईई एलडी मथेला ने बताया कि मलबे को 1:57 बजे हटाया जा सका। मार्ग बंद होने से कुछ देर के लिए वाहनों की लंबी कतार लग गई। वहीं चंपावत जिले के तीन ग्रामीण मोटर मार्ग भी बंद रहे। डुंगराबोरा-चक्छिलकोट, बगौटी-डुंगरालेटी और डुंगराबोरा-कायल मोटर मार्ग दूसरे दिन भी नहीं खुल सका।
विज्ञापन

लाइन में पेड़ गिरने से अंधेरे में स्वांला क्षेत्र
चंपावत। स्वांला में बृहस्पतिवार को बिजली आपूर्ति ठप रही। ग्रामीणों ने बताया कि यहां बिजली लाइन में पेड़ गिरने से स्वांला और आसपास के कई गांवों की आपूर्ति प्रभावित हुई है। वहीं ऊर्जा निगम लाइन को ठीक करा आपूर्ति सुचारु करने की बात कर रहा है। जेई आरसी पंत का कहना है कि क्षतिग्रस्त बिजली लाइन को ठीक कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले की बारिश
चंपावत : 1 मिमी
टनकपुर-बनबसा : 17.40 मिमी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed