फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   National highway not open even after 37 hours.

37 घंटे बाद भी नहीं खुला राष्ट्रीय राजमार्ग

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2020 12:50 PM IST
विज्ञापन
National highway not open even after 37 hours.
एनएच में स्वांला-धौन के पास आया मलबा। - फोटो : AMAR UJALA
अमर उजाला ब्यूरो 
विज्ञापन
चंपावत। टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) में निर्माणाधीन बारहमासी मार्ग 37 घंटे से अधिक वक्त बाद भी नहीं खुल सका है। यहां स्वांला-धौन के बीच भारी मलबा आने से मंगलवार रात नौ बजे से मार्ग बंद है। रास्ते में फौज के 12 वाहनों सहित 80 से ज्यादा वाहन फंसे हैं। कई वाहनों को चंपावत कोतवाली के पास रोका गया है। अलबत्ता रुक-रुक कर मलबा गिरने से रोड को आवाजाही के लिए सुचारू करने में दुश्वारी आ रही है। 
लॉकडाउन की वजह से इन दिनों रोडवेज बसें, टैक्सियां सहित सामान्य वाहनों की आवाजाही तो नहीं हो रही है, लेकिन सब्जी व खाद्य सामग्री सहित आपातकालीन सेवाओं के वाहन आ-जा रहे हैं। पिथौरागढ़ से कैंटीन का सामान लेने गए फौज के 12 वाहनों सहित खाद्य, सब्जी लेने जा रहे करीब 80 ट्रक रास्ते में फंसे हैं। मलबे को हटाने के लिए जेसीबी व पोकलैंड मशीनें लगी हुई है, मगर लगातार मलबा गिरने से काम में व्यवधान की वजह से मार्ग खोलने में भारी दिक्कत आ रही है। राष्ट्रीय राजमार्ग खंड के लोहाघाट के ईई एलडी मथेला का कहना है कि मार्ग खोलने के लिए युद्धस्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बृहस्पतिवार दोपहर एक बजे तक एनएच आवाजाही खोलने की संभावना जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed