फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   National heighway not opened even after three days

तीन दिन बाद भी नहीं खुला राष्ट्रीय राजमार्ग

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2020 12:30 PM IST
विज्ञापन
National heighway not opened even after three days
धौन-स्वांला रोड के बीच आया मलबा। - फोटो : AMAR UJALA
अमर उजाला ब्यूरो 
विज्ञापन
चंपावत। मंगलवार रात से बंद टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) में निर्माणाधीन बारहमासी मार्ग अब भी नहीं खुल सका है। यहां स्वांला-धौन के बीच भारी मलबा आने से मार्ग बंद है। लगातार पत्थरों के गिरने से काम नहीं हो पा रहा है। रास्ते में 65 से ज्यादा वाहन अब भी फंसे हैं। सब्जी व खाद्य सामग्री की आपूर्ति तो देवीधुरा मार्ग से हो रही है, मगर ट्रांसपोर्टेशन में लागत बढऩे से कई सामग्री के दाम में 10 से 20 प्रतिशत तक की बढ़ोत्तरी हो गई है।  लॉकडाउन की वजह से इन दिनों रोडवेज बसें, टैक्सियां सहित सामान्य वाहनों की आवाजाही नहीं हो रही है। सब्जी व खाद्य सामग्री सहित आपात कालीन सेवाओं के वाहन ही चल रहे हैं। मार्ग में 66 से अधिक ट्रक फंसे हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग खंड के लोहाघाट के ईई एलडी मथेला का कहना है कि जेसीबी व पोकलैंड की दो मशीनें लगी हुई है, लेकिन लगातार मलबा गिरने से काम शुरू करना बेहद जोखिम भरा है। डीएम सुरेंद्र नारायण पांडेय का कहना है कि एनएच खंड को जल्द से जल्द रोड को खोलने के लिए सभी जरूरी उपाय करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed