फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Narcotics team is destroyed cannabis cultivation

नारकोटिक्स की टीम कर रही है भांग की खेती नष्ट

Fri, 23 Sep 2016 10:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत) Updated Fri, 23 Sep 2016 10:34 PM IST
विज्ञापन
Narcotics team is destroyed cannabis cultivation
नारकोटिक्स की टीम कर रही है भांग की खेती नष्ट - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
पुलिस प्रशासन के सहयोग से नारकोटिक्स विभाग की टीम लोहाघाट क्षेत्र में भांग की खेती को नष्ट कर रही है

टीम की ओर से गांव-गांव जाकर भांग की फसल को नष्ट करने के साथ लोगों को भविष्य में इसकी खेती न करने की हिदायत दी जा रही है। थानाध्यक्ष मनोज रतूड़ी का कहना है कि भांग की खेती करना कानूनन अपराध है। उनका कहना है कि टीम के साथ पुलिस और क्षेत्रीय पटवारी इस कार्य में सहयोग कर रहे हैं।

किमतोली, चौड़ी, खेतीखान, बिशुंग आदि क्षेत्रों में जाकर टीम ने भांग की खेती को नष्ट किया है। क्षेत्रीय पटवारी की ओर से भांग की खेती करने वाले लोगों का चिन्हिकरण किया जा रहा है।
विज्ञापन


एसओ का कहना है कि भांग की खेती प्रतिबंधित है। इस दफा भांग की खेती को नष्ट किया जा रहा है, भविष्य में भांग की खेती करने वाले लोगों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया जाएगा। राजस्व निरीक्षक चंद्रप्रकाश ने बताया कि नारकोटिक्स टीम केंद्र से आई है जिसका मुख्यालय देहरादून है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बड़े पैमाने पर होती है भांग की खेती
लोहाघाट। चंपावत जिले में भांग की खेती बड़े पैमाने पर होती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि भांग की खेती में प्रतिबंध के संबंध में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। अब तक वह भांग के तने का उपयोग रस्सी बनाने, जलौनी लकड़ी आदि के रूप में करते आ रहे हैं। जबकि इसके बीज की तासीर गर्म होने की वजह से पर्वतीय क्षेत्रों में लोग शीतकाल में लोग इसका उपयोग सब्जी में डालकर करते हैं तथा चटनी के रूप में इसके दानों का उपयोग किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed