फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Naman, martyrs respected martyrs

शहीदों को नमन, वीरांगनाओं का सम्मान 

Sat, 16 Dec 2017 10:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बनबसा (चंपावत)।
ब्यूरो/अमर उजाला, बनबसा (चंपावत)। Updated Sat, 16 Dec 2017 10:41 PM IST
विज्ञापन
Naman, martyrs respected martyrs
शहीदों के चित्रों पर पुष्प अर्पित करती वीर नारियां। - फोटो : amar ujala

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. कै. करम चंद मिनी स्टेडियम में शनिवार को विजय दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि विधायक कैलाश गहतोड़ी ने शिरकत की। सोल्जर बोर्ड अधिकारी कर्नल विजय थापा की अध्यक्षता और पुष्कर कापड़ी के संचालन में हुए कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

विज्ञापन


कार्यक्रम में जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास विभाग और विधायक की ओर से वीरांगनाओं को शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रमों की शुरूआत में भारतीय सेना के शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए दो मिनट का मौन रखा गया। कै. हरीश कापड़ी ने 1971 के युद्ध के इतिहास के बारे में बताया।
विज्ञापन


सेवा (एसएम) और विशिष्ट सेवा मेडल (एवीएसएम) प्राप्त ब्रिगेडियर पुष्कर चंद ने वर्ष 1971 के युद्ध से जुड़े अपने संस्मरण सुनाए। उन्होंने युद्ध के तकनीकी पहलुओं और युद्ध जीतने में तत्कालीन थल सेनाध्यक्ष फील्ड मार्शल सैम मानिक शाह की युद्ध नीतियों की जानकारी दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर जीजीआईसी की छात्राओं ने देश भक्ति के गीत एवं मैक्स्टन स्ट्रांग स्कूल के बच्चों ने कारगिल युद्ध पर आधारित गीत नाटिका प्रस्तुत की। कार्यक्रम के दौरान वीरांगनाओं के अलावा वर्ष 1965 के युद्ध में वीरचक्र से नवाजे गए स्व. कुंवर सिंह बत्थाल के पुत्र होशियार सिंह और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. करम चंद के पुत्र डॉ. जनक चंद को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले स्कूली बच्चों को गौरव सेनानी कल्याण समिति के सदस्य विक्रम सिंह खाती और जंग बहादुर थापा ने स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इसके अलावा गौरव सेनानी कल्याण समिति के अध्यक्ष कै. भानी चंद को कर्नल विजय थापा ने शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में 23 मराठा लाइट इनफैंट्री के मेजर सौरभ मोदक, एसएसबी 57वीं वाहिनी एफ कंपनी के सहायक कमांडेंट सागर जोशी, राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त से.नि. प्रधानाचार्य बंशीधर उपाध्याय, एसडीएम अनिल कुमार चन्याल, पूर्व पालिकाध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह रावत, जिला पंचायत सदस्य पुष्पा गुरुंग और उर्मिला चंद, हेमा जोशी, थानाध्यक्ष मनीष खत्री आदि आदि थे। 

इन वीरांगनाओं को सम्मानित किया गया 

कार्यक्रम में विभिन्न युद्धों के शहीदों की वीर नारियों सरस्वती चंद पत्नी शहीद उत्तम चंद, लक्ष्मी देवी पत्नी शहीद किशन सिंह, कमला देवी पत्नी शहीद दुर्गादत्त, सरस्वती देवी पत्नी शहीद जय बहादुर चंद, राधा देवी पत्नी शहीद राजेंद्र चंद, माया चंद पत्नी शहीद ललित मोहन चंद, खीमा देवी पत्नी शहीद हयात सिंह वल्दिया, कलावती देवी पत्नी शहीद प्रेम बल्लभ राय और लक्ष्मी देवी माता शहीद खीम सिंह कुंवर को शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया। 



हॉल का निर्माण होगा 

गौरव सेनानी कल्याण समिति अध्यक्ष कै. भानी चंद के आग्रह पर विधायक कैलाश गहतोड़ी ने सैनिक स्मारक भूमि का निरीक्षण किया। उन्होंने स्मारक के साथ ही भव्य हॉल निर्माण में हर संभव सहयोग देने का भरोसा दिया। कहा कि हॉल में शहीदों के विवरणों के साथ ही चित्र भी लगाए जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed