फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Nagarjuna XI defeated Barakot

Champawat News: नागार्जुन इलेवन ने बाराकोट को हराया

Wed, 12 Feb 2025 11:29 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Wed, 12 Feb 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
Nagarjuna XI defeated Barakot
लोहाघाट (चंपावत)। विकास खंड लोहाघाट के रायनगर चौड़ी खेल मैदान में जय मां भगवती ओपन क्रिकेट प्रतियोगिता जारी है। प्रतियोगिता के तीसरे दिन नागार्जुन इलेवन ने बाराकोट इलेवन को 55 रनों से पराजित कर अगले चक्र में प्रवेश किया। मुख्य अतिथि युवक मंगल दल के अध्यक्ष नीरज राय ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में बुधवार को खेले गए मैच में नागार्जुन इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते निर्धारित 12 ओवरों में 164 रनों का विशाल लक्ष्य खड़ा किया। इसमें अनुज ने 49 और हरीश ने 32 रनों की शानदार पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करते हुए बाराकोट इलेवन 109 रनों में ऑल आउट हो गई। अंपायरिंग सचिन गिरि, अभिषेक राय, स्कोरिंग ऋषभ राय ने की। आयोजक कुलदीप राय, निखिल राय, अजय गिरी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed