फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Nagar Panchayat confiscated goods of 15 encroachers

नगर पंचायत ने 15 अतिक्रमणकारियों का सामान जब्त किया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Dec 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Nagar Panchayat confiscated goods of 15 encroachers
लोहाघाट में नाली के उपर किए गए अतिक्रमण को हटाते नगर पंचायत कर्मचारी। - फोटो : CHAMPAWAT
नगर पंचायत ने 15 अतिक्रमणकारियों का सामान जब्त किया
विज्ञापन

सड़क किनारे और नालियों के ऊपर किए अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
लोहाघाट (चंपावत)। बाजार में सड़क किनारे और नालियों के ऊपर अतिक्रमण कर दुकान व सामान लगाने वालों पर नगर पंचायत ने कार्रवाई करनी शुरू कर दी है। इसके तहत करीब 15 से अधिक रेड़ी फड़ वालों का सामान जब्त कर लिया।

शनिवार को ईओ कमल कुमार के नेतृत्व में नगर पंचायत ने पुलिस के सहयोग से अतिक्रमण हटवाया। ईओ का कहना था कि शुक्रवार को नगर क्षेत्र के लोगों की आयोजित हुई बैठक में अतिक्रमण से हो रही दिक्कतों पर नगर पंचायत का ध्यान आकर्षित किया था। ईओ ने बताया कि स्टेशन बाजार से पंचेश्वर टैक्सी स्टैंड, खड़ी बाजार, मीनाबाजार, हथरंगिया में लोगों ने नाली के ऊपर और बाहर दुकान लगाकर अतिक्रमण किया गया था। इन दुकानदारों को कई बार चेतावनी देने के बावजूद भी अतिक्रमण नहीं हटा रहे थे। नगर पंचायत की ओर से करीब 15 अतिक्रमणकारियों का सामान जब्त कर लिया गया है। ईओ ने बताया कि अतिक्रमण के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। नगर क्षेत्र में सड़क के किनारे आड़े तिरछे खड़े होने वाले वाहनों को हटाने के लिये एसपी और एसओ को पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन

फोटो 19 सीपीटी 03 पी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed