फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Murder of Vijay Giri a restaurant worker in Ludhiana

Champawat: गडयूड़ा के युवक का लुधियाना में कत्ल, गमगीन माहौल में हुई अंत्येष्टि

Tue, 15 Nov 2022 10:52 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत
अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 15 Nov 2022 10:52 PM IST
सार

पाटी ब्लॉक के गडयूड़ा के विजय गिरी (२६) पुत्र स्वर्गीय लक्ष्मण गिरी डेढ़ हफ्ते पहले लुधियान में एक रेस्टोरेंट में काम करता था। रेस्टोरेंट में काम करने वाले चार अन्य लोगों से विजय का किसी बात को लेकर विवाद हो गया।

विज्ञापन
Murder of Vijay Giri a restaurant worker in Ludhiana
मृतक का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पाटी ब्लॉक के गडयूड़ा के एक युवक की पंजाब के लुधियाना में नृशंस हत्या कर दी गई। युवक पिछले कुछ समय से लुधियानी के एक रेस्टोरेंट में काम करता था। वारदात के बाद से परिवार में मातम है। शव के पहुंचने के बाद मंगलवार को गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया।

विज्ञापन


पाटी ब्लॉक के गडयूड़ा के विजय गिरी (२६) पुत्र स्वर्गीय लक्ष्मण गिरी डेढ़ हफ्ते पहले लुधियान में एक रेस्टोरेंट में काम करता था। रेस्टोरेंट में काम करने वाले चार अन्य लोगों से विजय का किसी बात को लेकर विवाद हो गया। पंजाब पुलिस के नियंत्रण कक्ष के मुताबिक मामूली कहासुनी में बिहार निवासी विकास और भरत और उप्र के राहुल और अरविंद ने विजय पर चाकू से हमला कर बुरी तरह जख्मी कर दिया। कुछ देर बाद विजय ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


विजय की मौत की जानकारी परिजनों को फोन से मिली। जिसके बाद विजय का रुद्रपुर काम करने वाला भाई देव गिरी लुधियाना पहुंचा। मृतक के भाई देव गिरी के तहरीर पर लुधियाना पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। विजय की मौत की सूचना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक अपने पीछे मां कमला देवी, पत्नी नीमा देवी, बेटा सचिन गिरी व बेटी प्रीति गोस्वामी को छोड़ गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed