फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Murder in Pati Champawat

पाटी में गुमशुदा युवक का कत्ल, तीन साथियों ने ही मार डाला से संबंधित...:

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Oct 2022 12:46 AM IST
विज्ञापन
Murder in Pati Champawat
मोहित पचौली। (फाइल फोटो) - फोटो : CHAMPAWAT
पाटी (चंपावत)। मोहित घर का इकलौता चिराग था। घर से गायब होने के बाद परिजनों ने मामले को संजीदगी से नहीं लिया। वे सोच रहे थे कि शायद कहीं दोस्ती-रिश्तेदारी में चला गया होगा। परिजन इंतजार कर रहे थे मोहित के आने का लेकिन आठ दिन लंबा इंतजार खत्म हुआ युवक की मौत की मनहूस खबर के साथ। अब इकलौते बेटे के जाने से परिजनों में मातम है।
विज्ञापन

बिसारी गांव का मोहित 23 सितंबर को दोपहर बाद से घर से गया और फिर जिंदा लौटकर नहीं आया। परिजनों को इस बात का भान नहीं रहा होगा कि मोहित के साथ कोई अनहोनी होने जा रही है। परिजन मोहित को आसपास और नाते-रिश्तेदारों के घरों में खोज करते रहे। उम्मीद करते रहे कि वह जहां भी होगा सुरक्षित होगा। आखिर में कहीं से कोई सुराग नहीं मिला तो थाने में 29 सितंबर को गुमशुदगी दर्ज कराई गई। अगर गायब होने के फौरन बाद गुमशुदगी की पुलिस को जानकारी दे दी जाती तो मोहित की जान बच सकती थी। पुलिस वह कार को पकड़ सकती थी जिसमें उसके साथी बेहोश मोहित को ले जा रहे थे। अब मोहित की हत्या परिजन को गहरे जख्म दे गई। मोहित इकलौता बेटा था और उससे बड़ी दो बहनें हैं। मां और बहनें बेसुध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed