फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Municipality pavement cut off his Lgwaagi

नगर पालिका फुटपाथ काटकर फड़ लगवाएगी

Wed, 28 Dec 2016 09:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत) Updated Wed, 28 Dec 2016 09:08 PM IST
विज्ञापन
Municipality pavement cut off his Lgwaagi
नगर पालिका बोर्ड की बैठक में उपस्थित अध्यक्ष एवं सदस्य। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
नगर पालिका बोर्ड की बैठक में नगर हित में सात प्रस्तावों को बोर्ड ने सर्वसम्मति से पास किया है। चड्डा चौराहे से पुरानी पानी की टंकी तक और पुरानी पानी की टंकी से धर्मानंद पांडेय के घर तक सड़क के दोनों और फुटपाथ काटकर बीच में फड़ लगाने का निर्णय लिया गया है। वहीं रिटायर्ड कर्मचारियों की बकाया देनदारी के लिए बोर्ड शासन से धन की मांग करेगा।  

ईओ शेखर चंद्र जोशी के संचालन में हुई बैठक में पिछली बैठक की कार्रवाई की पुष्टि कर नए प्रस्तावों पर चर्चा हुई। सेवा शुल्क (यूजर चार्जेज) का समय पूर्ण होने पर बोर्ड द्वारा गजट नोटिफिकेशन करने, सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए ठेके पर छह पर्यावरण मित्रों की नियुक्ति करने, आगामी पूर्णागिरि मेला संचालन की शहर में व्यवस्था गत वर्ष की भांति करने, वरिष्ठ लिपिक बसंत राज चंद को सहायक लोक सूचना अधिकारी नामित करने, ईओ की गैर मौजूदगी में वित्तीय अधिकार छोड़ सभी अधिकार वरिष्ठ लिपिक चंद को सौंपने का प्रस्ताव एकमत से पारित किया गया है।
विज्ञापन


रिटायर्ड कर्मचारियों के प्रदर्शन के बाद बोर्ड ने उनकी बकाया देनदारी निपटाने को शासन से धन की मांग करने का निर्णय लिया है। बैठक में सभासद देवेंद्र सिंह, हसीब अहमद, राजेंद्र रजवार, सौरभ अग्रवाल, गिरीश खर्कवाल, शोभा देवी, मुकेश साहू, नामित सदस्य खालिद अंजुम, सांसद प्रतिनिधि प्रकाश पांडेय आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed