फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Multipurpose camp

बिजली, पानी समस्याओं का हुआ निदान

Fri, 18 Dec 2015 10:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट Updated Fri, 18 Dec 2015 10:36 PM IST
विज्ञापन

सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम में मूलाकोट में आयोजित बहुद्देश्यीय शिविर में पांच सौ से अधिक लोगों ने लाभ उठाया। जिपं अध्यक्ष खुशाल सिंह अधिकारी की अध्यक्षता में प्रभारी जिलाधिकारी जेएस राठौर, सीडीओ एसएस पांगती ने बिजली पानी समेत गरीबों की अन्य समस्याओं का स्थानीय स्तर पर निराकरण किया। अधिकारी ने कहा कि जो समस्याएं जिला स्तर से दूर की जानी हैं, उनमें त्वरित कार्रवाई की जाएगी। शिविर में विभिन्न विभागों ने स्टाल लगाकर लोगों की समस्याओं का समाधान किया। समाज कल्याण अधिकारी पीसी जोशी ने मौके में ही कई सुविधाओं के प्रपत्र भरे।

विज्ञापन


एसडीएम निर्मला बिष्ट, तहसीलदार बीएस माहरा, बीडीओ सीएस मेवाड़ी की देखरेख में राजस्व, विकासखंड, समाज कल्याण विभागों ने मौके पर प्रमाणपत्र जारी किए। बिजली विभाग ने मौके पर ही कनेक्शन स्वीकृत करने के साथ बिलों की गड़बड़ी दूर की। सीएमओ डॉ.विनोद टोलिया के नेतृत्व में डॉ. उदय शंकर, डॉ. एसबी ओली ने 17 विकलांगों को मौके पर विकलांगता प्रमाणपत्र जारी किए और रोगियों का उपचार कर उन्हें दवाएं भी दी गईं। आयुर्वेदिक चिकित्साधिकारी डॉ. महेंद्र सिंह, डॉ. सोनाली, डॉ. त्रिपाठी के नेतृत्व में आयुर्वेदिक, होम्योपैथिक शिविर आयोजित किया गया। सीवीओ डॉ. पीएस भंडारी की देखरेख में 80 पशुओं का इलाज किया गया।
विज्ञापन


डीपीओ शैली प्रजापति तथा सीएओ ने भी विभागीय कार्यक्रमों की जानकारी दी। संचालन कविराज मौनी ने किया। शिविर के आयोजन में ज्येष्ठ प्रमुख सीएस मेहता, जीआईसी के प्रधानाचार्य पदमाकर मिश्रा, ग्राम प्रधान डूंगरसिंह, सुरेश भट्ट, पूरन भट्ट, नरेंद्र सिंह, टीएस बिष्ट, केएस अधिकारी ने सहयोग किया। पीएलवी शेर सिंह बिष्ट, गौरीदत्त बिष्ट, नवीन तिवारी, नारायण खाती ने लोगों को कानूनी जानकारियां देने के साथ साहित्य बांटा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ लोगों के लिए वरदान बना शिविर
मूलाकोट का शिविर कुछ लोगों के लिए वरदान साबित हुआ। अमौली की बाल विधवा केशवी देवी, इसी गांव के पुष्पा देवी तथा चौड़ाकोट से एक पांव को घसीटते हुए शिविर में आए गोपाल राम की मुराद पूरी हुई। उन्हें मौके पर ही आवास की सुविधा स्वीकृत की गई। कांडे की विकलांग माधवी देवी का जल मूल्य माफ किया गया। जबकि यहां के मंदिर की कमला माई को वृद्धावस्था पेंशन की सुविधा तथा ग्राम पंचायत के भाग दो रजिस्टर में नाम लिखने की उनकी मांग पूरी हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed