फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Multipurpose camp certificate issued

बहुउद्देशीय शिविर में जारी किए गए प्रमाण पत्र

Tue, 16 Aug 2016 10:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देवीधुरा (चंपावत)।
ब्यूरो/अमर उजाला, देवीधुरा (चंपावत)। Updated Tue, 16 Aug 2016 10:36 PM IST
विज्ञापन
Multipurpose camp certificate issued
बहुउद्देशीय शिविर में जारी किए गए प्रमाण पत्र - फोटो : अमर उजाला
बाराहीधाम देवीधुरा में चल रहे बग्वाल मेले में बहुउद्देशीय शिविर लगाया गया। शिविर की अध्यक्षता करते हुए मुख्य विकास अधिकारी हरगोविंद भट्ट ने अधिकारियों को शिविर में आए लोगों के आवेदनों को मौके में ही स्वीकृत करने पर जोर दिया। शिविर में विद्युत, पेयजल, मुख्यमंत्री राहत कोष से आर्थिक मदद, जन मिलन केंद्र ट्रांसफर से संबंधित आठ समस्याऐं और आवेदन पत्र प्राप्त हुए। इसमें से कुछ समस्याओं का मौके पर ही निस्तारित किया गया।
विज्ञापन


शिविर में पंचायतीराज विभाग की ओर से 80 व्यक्तियों को बीपीएल क्रमांक, जन्म-मृत्यु के 25, समाज कल्याण विभाग की ओर से वृद्धावस्था के 30, विकलांग पेंशन के 10, विधवा के दो, किसान पेंशन के पांच, तीलू रौतेली के चार, एक व्यक्ति को कृत्रिम अंग और प्रमाण-पत्र वितरण के साथ फार्म भरवाए गए। चिकित्सा विभाग ने लगभग 100 विकलांग प्रमाण-पत्र जारी किए।
विज्ञापन


120 लोगों को निशुल्क दवाइयां बांटी। विद्युत विभाग ने बिल जमा कर लगभग 1.50 लाख की धनराशि वसूल की गई। शिविर में मेला संरक्षक लक्ष्मण सिंह लमगड़िया, ब्लाक प्रमुख पुष्पा लमगड़िया, एसडीएम निर्मला बिष्ट, बीडीओ जीएस महेला, सीबीओ डॉ.जीएस भंडारी, विशाल सक्सेना, आरएस ऐरी, आरएस धामी, जीबी जोशी, ओम कुमार, सत्यनारायण, एनसी कोठारी, हरवंश सिंह, पीएस राणा आदि उपस्थित थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन




गौरादेवी कन्याधन योजना की एनएससी वितरित
शिविर के दौरान समाज कल्याण विभाग की ओर इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाली छात्राओं को गौरादेवी कन्याधन योजना के अंतर्गत 24लाख 95 हजार रुपये की एनएससी वितरित की गई। इस मौके पर समाज कल्याण अधिकारी पीसी जोशी, मेला मजिस्ट्रेट निर्मला बिष्ट समेत तमाम लोग मौजूद थे। 


 
नशामुक्त रहेगा रक्षाबंधन के दिन बग्वाल मेला
 बाराही धाम देवीधुरा में बग्वाल मेले को लेकर समीक्षा बैठक हुई। मुख्य संयोजक लक्ष्मण सिंह लमगड़िया की अध्यक्षता और कमेटी के महामंत्री मोहन सिह के संचालन मे बैठक में मेले को पूर्ण रूप से नशा मुक्त करने पर चर्चा की गई। तय किया गया रक्षाबंधन मुख्य मेले के दिन मेला क्षेत्र के अंतर्गत कोई भी व्यक्ति किसी भी प्रकार का नशापान करता हुआ पकड़े जाने पर उसके खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी। पांच किमी लंबे मेला क्षेत्र में 18 सीसी टीवी कैमरों से निगरानी की जायेगी। थानाध्यक्ष बीआर पौरी ने बताया कि 17 और 18 अगस्त को हनुमान मंदिर से आगे वाहनों का संचालन पूर्णतया प्रतिबंधित रहेगा। मुख्य मेले बग्वाल के दिन श्रद्धालु मेन बाजार से न जाकर परिक्रमा मार्ग वाले रास्ते से जाएंगेे। बैठक मे लोहाघाट ब्लाक प्रमुख योगेश मेहता, पीठाचार्य कीर्ति जोशी, सीओ विमल कुमार आचार्य, मेला मजिस्ट्रेट निर्मला बिष्ट, उत्तम सिह देव, दीवान सिह, विनोद प्रकाश, जगदीश सिंगवाल, बद्री सिह बिष्ट, भुवन जोशी समेत कई लोग उपस्थित थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed