फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Multi-storey parking ready at the headquarters at a cost of Rs 320.40 lakh

Champawat News: मुख्यालय में 320.40 लाख की लागत से बहुमंजिला पार्किग तैयार

Wed, 17 Jan 2024 10:52 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Wed, 17 Jan 2024 10:52 PM IST
विज्ञापन
Multi-storey parking ready at the headquarters at a cost of Rs 320.40 lakh
चंपावत। जिला मुख्यालय के लिए अच्छी खबर है। भैरवां में ग्रामीण निर्माण विभाग की ओर से 320.40 लाख रुपये की लागत से बहुमंजिला पार्किग का निर्माण कार्य हो गया है। डीएम नवनीत पांडे के निर्देश पर विभाग की ओर से थर्ड पार्टी ऑडिट कराने के बाद नवनिर्मित बहुमंजिला पार्किग के हस्तांतरण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। लोगों और पर्यटकों को जल्द ही पार्किंग की सुविधा मिलने लगेगी।
विज्ञापन

ग्रामीण निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता बीएल आर्या ने बताया कि थर्ड पार्टी ऑडिट के बाद पार्किग का हस्तांतरण जिला विकास प्राधिकरण को सौंपने की प्रक्रिया गतिमान है। बहुमंजिला पार्किग स्थल में बिजली, पानी, बिजली, शौचालय आदि की बुनियादी जरूरतों को उपलब्ध कराया गया है। पार्किग का संचालन नगर पालिका करेगी या कोई अन्य एजेंसी यह जिला विकास प्राधिकरण की ओर से तय किया जाएगा। बहुमंजिला पार्किग के शुरू होने से जिला मुख्यालय में प्रतिदिन लगने वाले जाम से लोगों और व्यापारियों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

--
बहुमंजिला पार्किग में एक समय में पार्क हो सकेंगे 72 वाहन
चंपावत। शहरी निकाय विकास विभाग की ओर से भैरवां में बनाई गई बहुमंजिला पार्किग में एक समय में 72 वाहन खड़े किए जा सकेंगे। सड़क के नीचे की ओर बनाई गई पार्किग में 50 और सड़क के ऊपर बनाई गई पार्किग में 22 वाहन पार्क किए जा सकेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
ग्रामीण निर्माण विभाग की ओर से नियत समय में भैरवां में बहुमंजिला कार पार्किग का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है। पार्किग को जिला विकास प्राधिकरण को हस्तांतरित किया जा रहा है। जल्द ही पार्किग का संचालन शुरू हो जाएगा। - बीएम आर्या, ईई, ग्रामीण निर्माण विभाग, चंपावत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed