{"_id":"65258968b0155cf484025529","slug":"mri-facility-will-soon-be-available-in-the-district-hospital-champawat-news-c-229-1-shld1009-2488-2023-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: जिला अस्पताल में जल्द मिलेगी एमआरआई की सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: जिला अस्पताल में जल्द मिलेगी एमआरआई की सुविधा
Tue, 10 Oct 2023 10:57 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Tue, 10 Oct 2023 10:57 PM IST
विज्ञापन
चंपावत। जिला अस्पताल में मरीजों को जल्द ही एमआरआई सुविधा का लाभ मिलने लगेगा। बीते दिनों स्वास्थ्य सचिव आर. राजेश कुमार की ओर से निरीक्षण के दौरान एमआरआई सुविधा शुरू करने के निर्देश दिए गए थे। इसके बाद सीएमओ डॉ. केके अग्रवाल के नेतृत्व में जिला अस्पताल में स्थान चयन करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
सीएमओ ने बताया कि जिला अस्पताल में सीटी स्कैन यूनिट के साथ ही क्रिटिकल केयर यूनिट का निर्माण शुरू कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही जिला अस्पताल में एमआरआई की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। बताया कि स्वास्थ्य महानिदेशक के निर्देश पर जिला अस्पताल में मनोचिकित्सक की तैनाती भी की जाएगी।
ईसीएचएस में फार्मासिस्ट, नर्सिंग असिस्टेंट बढ़ाने की मांग
बनबसा (चंपावत)। बनबसा ईसीएचएस में मरीजों को हो रही दिक्कतों को दूर करने और फार्मासिस्ट बढ़ाने के लिए गौरव सेनानी कल्याण समिति अध्यक्ष कैप्टन भानी चंद ने बनबसा सैनिक छावनी के स्टेशन कमांडर को ज्ञापन भेजा। इसमें कहा गया है कि बनबसा ईसीएचएस में पूर्व सैनिक, वर्तमान सैनिक, आश्रित, वीर नारियां आदि करीब 25,000 मरीज इलाज कराने आते हैं।
विज्ञापन
एक दिन में कभी-कभी 250 से 350 तक मरीज ईसीएचएस पहुंचते हैं। इससे एक अकेले फार्मासिस्ट को दवा वितरण करने में शाम के पांच-छह तक बज जाते हैं। उन्होंने ईसीएचएस में एक फार्मासिस्ट और एक नर्सिंग असिस्टेंट की तैनाती करने की मांग की है। संवाद