फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Movement suspended after implementation of code of conduct for Lok Sabha elections

Champawat News: लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लागू होने पर आंदोलन स्थगित

Sat, 16 Mar 2024 11:30 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sat, 16 Mar 2024 11:30 PM IST
विज्ञापन
Movement suspended after implementation of code of conduct for Lok Sabha elections
मीरा बोहरा, जिलाध्यक्ष आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संगठन।
चंपावत। जिले की आंगनबाड़ी, मिनी कार्यकर्ता, सहायिका संगठन की पांच सूत्री मांगों को लेकर चल रहा आंदोलन लोकसभा चुनाव को देखते हुए स्थगित कर दिया गया है। कार्यकर्ताओं ने मांगें जल्द पूरी न होने पर चुनाव के बाद उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

शनिवार को जिलाध्यक्ष मीरा बोहरा ने बताया कि लोकसभा चुनाव की आचार संहिता को देखते हुए सभी कार्यकर्ताओं ने हड़ताल को स्थगित कर दिया है। बीते 24 दिनों से आंगनबाड़ी वर्करों की हड़ताल के चलते विभागीय कार्य तो प्रभावित हो रहे थे, साथ ही पोषण आहार भी बच्चों, गर्भवती और धात्री महिलाओं को नहीं मिल पा रहा था। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता 18 फरवरी से 600 प्रतिदिन मानदेय, सेवानिवृत होने पर दो लाख रुपये, टेक होम राशन ढुलान को केंद्र तक पहुंचाने की धनराशि, पोषण टेकर के लिए मोबाइल फोन व रिचार्ज किए जाने, विभागीय कार्यों के लिए यात्रा भत्ता दिए जाने आदि की मांग को लेकर आंदोलन कर रही थीं। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed