चंपावत। जिले में एजुकेशनल मिनिस्टीरियल आफिसर्स एसोसिएशन की जिला इकाई ने पदोन्नति में हो रही देरी के विरोध में शुक्रवार को दूसरे दिन भी आंदोलन जारी रखा। कर्मचारियों ने वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी और प्रशासनिक अधिकारी तथा अन्य पदों पर पदोन्नति में हो रहे विलंब के विरोध में मुख्य शिक्षाधिकारी और खंड शिक्षाधिकारी कार्यालयों में प्रदर्शन किया।
एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष नगेंद्र कुमार जोशी के नेतृत्व में सामाजिक दूरी का पालन करते हुए मास्क पहनकर खंड शिक्षाधिकारी कार्यालय में धरना दिया गया। चेतावनी दी गई कि शीघ्र पदोन्नति सूची जारी नहीं होने पर उग्र आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा। इस मौके पर वीरेंद्र सिंह तड़ागी, प्रकाश तड़ागी, जीवन ओली, दिनेश मित्तल, बबली राणा, टीका सिंह ओली, पवनदीप वर्मा, संजय कुमार तथा बाराकोट में जगदीश तिवारी, सुरेश भट्ट, संतोष कुमार, पाटी में प्रभाकर दीक्षित, प्रदीप कुमार गहतोड़ी, दीपक कुमार, सुरेंद्र कुमार, राघवेंद्र कुमार यादव, जीवन नाथ महंत, धर्म सिंह मेहता आदि ने दूसरे दिन भी धरना प्रदर्शन में शिरकत की।