फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Mother's scolding angry schoolgirl rocker in the trap

मां की डांट से नाराज छात्रा फंदे में झूली

Mon, 28 Dec 2015 10:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत Updated Mon, 28 Dec 2015 10:35 PM IST
विज्ञापन

जिले के सीमांत पोलप गांव में मां की डांट से नाराज दसवीं कक्षा की एक छात्रा ने फंदे में झूलकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। देर रात उसका शव घर के पीछे पेड़ में लटकता पाया गया। छात्रा ने अपने दुपट्टे से ही फांसी लगाई थी। सूचना मिलने पर तामली थानाध्यक्ष जनार्दन भट्ट के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शव का पंचनामा भर उसे पोस्टमार्टम के लिए चंपावत जिला मुख्यालय भेजा दिया।

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक पोलप की मनीषा (15) जीआईसी तामली में कक्षा दस की छात्रा थी। उसके पिता प्रीतम सिंह केरल में नौकरी करते हैं। बीते दिनों हुई जीआईसी पीटीए की बैठक में मनीषा के पढ़ने में ध्यान न देने की शिकायत जब उसकी मां को मिली तो उन्होंने मनीषा को डांट लगाई और मन लगाकर पढ़ने की हिदायत दी। लेकिन छात्रा को यह बात नागवार गुजरी और उसने फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर दी।  थानाध्यक्ष ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed