फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Mother, open the doors of Bhavani Dharma.

Champawat News: खोल दे माता खोल भवानी धरम किवाड़

Sat, 31 Aug 2024 01:26 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sat, 31 Aug 2024 01:26 AM IST
विज्ञापन
Mother, open the doors of Bhavani Dharma.
लोहाघाट के जिंडी गांव में गौरा गायन करती महिलाएं। संवाद
लोहाघाट (चंपावत)। नेपाल सीमा से लगे जिंडी, लुपडा, निडिल, सुनकुरी, जुजरी, नरसों गांवों में गौरा महोत्सव की धूम मची हुई है। महिलाएं जहां मां गौरा महेश की पूजा अर्चना कर रही हैं, वहीं पुरुष कृष्ण जन्म, महाभारत की कथा पर आधारित गीतों का गायन कर रहे हैं।
विज्ञापन

जिंडी गांव के गौरा मंदिर में पुरोहित मदन कलौनी ने पूजा अर्चना संपन्न कराई। यहां युधिष्ठिर करले विचार तन युधिष्ठिर धर्मका पूत ले, जोश खिला नानि धोती भैछो पैरी हाली रेशमी धोती आदि गीतों का गायन किया। क्षेत्र में चाली, धुमारी, झोडा, चाचरी गीतों की धूम मची हुई है। इस दौरान पुष्पा कलौनी, रीता देवी, हेमा देवी, पार्वती देवी, दीपा देवी, सुनीता देवी, निशा देवी, सीमा देवी, रेखा देवी, नीमा आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन

इधर, नौमाना और कोलीढेक में गौरा महोत्सव का समापन कर मां गौरा को नम आंखों से विदाई दी गई। नौमाना गांव के गौरा खल में महिलाओं ने गौरा, महेश की प्रतिमाओं को मंदिरों में परिक्रमा कराई। महिलाओं ने गौरा दीदी तू जाली पंज्याला घर बैना हम कसि कै रूंला, खोल दे माता खोल भवानी धरम किवाड़ आदि झोड़ों का गायन कर गौरा, महेश को विदाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, कोलीढेक गांव की महिलाओं ने सुबह गौरा महेश की पूजा अर्चना की। दोपहर बाद गौरा महेश के विदाई गीतों का गायन किया। बाल गोरला और नरसिंह देवता के देव डांगरों ने अवतरित होकर आशीर्वाद दिया। इस दौरान उमेश जोशी, बसंती जोशी, राधिका जोशी, रमा जोशी, गंगा जोशी, राजेश्वरी जोशी,अल्का ढेक, उमा ढेक, सुनीता ढेक, आशा ढेक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed