{"_id":"6553aadc85d859fa9f0ed786","slug":"mother-open-the-door-in-bhavani-dhar-champawat-news-c-229-1-shld1009-3339-2023-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: खोल दे माता खोल भवानी धार में किवाड़...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: खोल दे माता खोल भवानी धार में किवाड़...
Tue, 14 Nov 2023 10:44 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Tue, 14 Nov 2023 10:44 PM IST
विज्ञापन
लोहाघाट के नेपाल सीमा से लगे बगोटी गांव में झोड़ों ढुस्कों का गायन करती महिलाएं। स्रोत: ग्रामीण
लोहाघाट (चंपावत)। विकासखंड के नेपाल सीमा से लगे मडलक क्षेत्र के गांवों में भैया दूज पर लगने वाले बग्वाली मेले की तैयारी तेजी से चल रही हैं। गांवों में महिलाओं और पुरुषों ने देर रात तक झोड़ों और ढुस्कों का गायन किया। मेले में भारत के साथ नेपाल से भी हजारों श्रद्धालु शामिल होंगे।
मडलक, बगोटी, सेलपेडू, सुनकुरी, मजपीपल, कंटुकरा, सागर धौनी, बुंगा, गुरेली, चामा सहित कई गांवों में महिलाओं और पुरुषों ने झोड़ों और ढुस्कों का गायन किया। बगोटी में आयोजित झोड़ों में महिलाओं ने खोल दे माता खोल भवानी धार में किवाड़..., दे दे वरदान आयो तेरा थान... के पारंपरिक देव आधारित मंगल गीत गाए। मेला कमेटी अध्यक्ष पवन जोशी और मुख्य संरक्षक डॉ. सतीश पांडेय ने बताया कि मडलक में भैया दूज पर लगने वाले मेले में क्षेत्र के लोग चार दिन पहले से उत्सव मनाते हैं।
उन्होंने बताया कि बुधवार को मुख्य मेले के दिन भारत के अलावा नेपाल से भी हजारों श्रद्धालु मेले में शिरकत करेंगे। मेले की व्यवस्थाओं में शंकर दत्त पांडेय, देव सिंह धौनी, धर्मानंद पांडेय, मान सिंह रावत, गणेश सिंह बोहरा, दीपक चंद्र जोशी, अमर सिंह, निलाप सिंह, पूरन चंद्र आदि शामिल रहे।