फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Mother and two children brought from Gurugram police

मां और दो बच्चों को गुरुग्राम से लाई पुलिस

Tue, 06 Feb 2018 10:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूूूूराे चंपावत
अमर उजाला ब्यूूूूराे चंपावत Updated Tue, 06 Feb 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन

मां और दो बच्चों को हरियाणा के गुरुग्राम (मानेसर) से सुरक्षित लाने में पुलिस सफल रही। मां और दोनों बच्चों को मंगलवार शाम पति के सुपुर्द कर दिया गया। महिला को बुधवार को अदालत में पेश किया जाएगा, जबकि महिला के प्रेमी और बालिका को बंधक बनाने की आरोपी बुलंदशहर की शिक्षिका के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

विज्ञापन


लोहाघाट विकासखंड के क्वैराला गांव निवासी एक व्यक्ति बुलंदशहर में काम के सिलसिले में परिवार के साथ रहता था। उसने पंचेश्वर कोतवाली में 31 जनवरी को तहरीर देकर पत्नी और दो बच्चों को वापस दिलाने की गुहार लगाई थी। कोतवाली प्रभारी डीएल वर्मा ने बताया कि पुलिस टीम ने मानेसर से उसकी पत्नी और बेटे को छुड़ाया।
विज्ञापन


उसका बेटा और पत्नी प्रेमी दीपक के कब्जे में थे। वहीं उप्र के बुलंदशहर के प्रेमनगर मोहल्ले से शिक्षिका वंदना के घर से छह साल की बच्ची को मुक्त कराया। पुलिस टीम में कोतवाली प्रभारी के अलावा दरोगा अंजू यादव आदि शामिल थे। थाना प्रभारी ने बताया कि दीपक के खिलाफ पूर्व में आईपीसी की धारा 497 लगाई गई थी। जिसे बदलकर अब धारा 342 लगाई गई है, जबकि वंदना के खिलाफ भी आईपीसी की धारा 342 के तहत मामला दर्ज कराया है। मामले की विवेचना चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed