फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   More than fifteen thousand pilgrims visit the goddess

पंद्रह हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए देवी के दर्शन  

Mon, 10 Oct 2016 10:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)।
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)। Updated Mon, 10 Oct 2016 10:35 PM IST
विज्ञापन
More than fifteen thousand pilgrims visit the goddess
नवमी पर्व पर मां पूर्णागिरि धाम में उमड़ी श्रद्घालुओं की भीड़। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
शारदीय नवरात्र की नवमी पर सोमवार को उत्तर भारत के सुविख्यात मां श्री पूर्णागिरि धाम में श्रद्धालुओं की खासी भीड़ उमड़ी। दशहरा अवकाश होने के कारण देवी के दर्शन के लिए करीब पंद्रह हजार से अधिक भक्तों की भीड़ पहुंची।  
नवरात्रों में पूर्णागिरि धाम में देवी दर्शन को हर दिन देश के कोने-कोने से बढ़ी तादात में श्रद्धालु पहुंचे। अब तक करीब पौने तीन लाख से अधिक भक्त देवी के दर्शन कर चुके हैं। सोमवार को नवमी पर भक्तों की भीड़ में इजाफा हुआ। भीड़ के मद्देनजर प्रशासन व्यवस्थाओं को लेकर खासा चौकन्ना बना रहा। एसडीएम अनिल चन्याल और सीओ आरएस रौतेला ने बताया कि धाम में श्रद्धालुओं ने शांतिपूर्वक व्यवस्थित ढंग से देवी के दर्शन किए। मौके पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हैं। श्रद्धालुओं की आवाजाही से पूर्णागिरि के साथ ही टनकपुर के शारदा स्नानघाट और पड़ोसी देश नेपाल के सीमांत ब्रह्मदेव एवं महेंद्रनगर बाजारों में खासी रौनक बनी रही। 
विज्ञापन


टैक्सी यूनियन ने लगाया भंडारा 
नवमी पर टैक्सी यूनियन ने रेलवे क्रॉसिंग पर भंडारा लगाया। इस मौके पर टनकपुर से पूर्णागिरि तक निशुल्क टैक्सियों का संचालन भी किया गया। वहां पर अध्यक्ष सुरेंद्र गुप्ता, अनिल सिंह, श्याम सुंदर, पप्पू आदि ने सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed