फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   More than 45 thousand devotees performed

45 हजार से ज्यादा भक्तों ने किए दर्शन 

Thu, 06 Apr 2017 10:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत) Updated Thu, 06 Apr 2017 10:41 PM IST
विज्ञापन
More than 45 thousand devotees performed
मां श्री पूर्णागिरि धाम - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

उत्तर भारत के प्रसिद्ध मां पूर्णागिरि धाम में श्रद्धालुओं की आवाजाही का सिलसिला लगातार बना है। नवरात्र खत्म होने के बाद भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु देवी के दर्शन को पहुंच रहे हैं। बृहस्पतिवार की सुबह हुई हल्की बूंदाबांदी से मौसम में ठंडक के कारण दिनभर श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही। इधर, शारदा स्नान घाट की सफाई व्यवस्था का बुरा हाल है। श्रद्धालुओं को गंदगी का सामना करना पड़ रहा है।
बृहस्पतिवार को करीब 45 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने मां के दरबार में पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। मेले के कारण जहां समूचे क्षेत्र में श्रद्धालुओं की चहल कदमी से रौनक बनी है, वहीं नेपाल के सीमांत बाजारों में भी पूर्णागिरि मेले की रौनक नजर आ रही है। देवी का जयकारा लगाते आवाजाही करते श्रद्धालुओं की टोलियों से समूचे क्षेत्र में भक्तिरस का अनूठा माहौल बना है। मेला मजिस्ट्रेट/एसडीएम अनिल चन्याल और सीओ आरएस रौतेला ने पूर्णागिरि का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। वहीं, शारदा स्नानघाट पर नियमित रूप से सफाई न होने से श्रद्धालुओं को गंदगी से जूझना पड़ रहा है। सफाई के लिए नगर पालिका ने अतिरिक्त कर्मचारी लगाए हैं, बावजूद इसके घाट और आसपास के क्षेत्रों में जहां-तहां गंदगी बिखरी पड़ी है।
विज्ञापन


यूपी के सिंचाई मंत्री आज मां पूर्णागिरि के दर्शन करेंगे
 उत्तर प्रदेश के सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह शुक्रवार को मां पूर्णागिरि के दर्शन करेंगे। वे बृहस्पतिवार की शाम सात बजे यहां पहुंच गए हैं। बनबसा में सिंचाई विभाग के विश्राम गृह में रात्रि विश्राम के बाद वे शुक्रवार की सुबह पूर्णागिरि दर्शन को रवाना होंगे। मेला मजिस्ट्रेट एसडीएम अनिल चन्याल ने बताया कि मंत्री पूर्णागिरि के दर्शन करेंगे, लेकिन उनके सरकारी दौरे का प्रोटोकाल अभी नहीं मिला है। इससे उनका पूर्णागिरि निजी हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed