फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   More than 40 drinking water schemes damaged by rain

बारिश से 40 से अधिक पेयजल योजनाएं क्षतिग्रस्त

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Sep 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
More than 40 drinking water schemes damaged by rain
पाटी ब्लॉक के भुम्वाड़ी राजकीय प्राथमिक विद्यालय के शौचालय की टूटी दीवार। संवाद - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत/ लोहाघाट। क्षेत्र में हुई मूसलाधार बारिश से जिले की 40 से अधिक पेयजल योजनाएं क्षतिग्रस्त हो गई हैं। पेयजल योजनाएं क्षतिग्रस्त होने से लोगों के सामने पेयजल की गंभीर समस्या पैदा हो गई है। जल संस्थान की ओर से युद्ध स्तर पर क्षतिग्रस्त पेयजल लाइनों को ठीक करने का कार्य किया जा रहा है। कुछ योजनाओं को आंशिक रूप से चालू कर लोगों को राहत दी गई है।
विज्ञापन

जल संस्थान के सहायक अभियंता पवन बिष्ट ने बताया कि चंपावत ब्लाक की ओखलढुंगा, दुधपोखरा, चंपावत नगर की सिमैल गधेरा, छींडापानी गधेरा, छतार, त्यारकूड़ा, चंपावत फेज तीन, राकड़ी फुलारा, फूंगर, खर्ककार्की, अमोड़ी कांडा, जिला अस्पताल, भनोली, शक्तिपुर बुंगा, बाजरीकोट, खेतासखेड़ा, चैकुनी बोरा, डड़ा बिष्ट, सनिया, नीलकडिय़ा पेयजल योजनाएं, लोहाघाट ब्लाक में मल्लाढेक, चौड़ी बलांई, मजपीपल, मडलक, डुंगरालेटी, रायकोट कुंवर, नेवलटुकरा, जिंडी, निडिल, रौंसाल के अलावा लोहाघाट नगर की बनस्वाड़, फोर्ती चौड़ी पंप, बलांई चौड़ी पंप आदि पेयजल योजनाएं क्षतिग्रस्त हुई हैं। उन्होंने बताया कि चौड़ी बलांई, फोर्ती चौड़ी पंप, बलाई चौड़ी पंप, बनस्वाड़, रीठा, चौडा मेहता, सिमैल गधेरा, छतार, त्यारकूड़ा, फूंगर, खर्ककार्की, जिला अस्पताल की क्षतिग्रस्त पेयजल योजनाओं को आंशिक रूप से चालू कर जलापूर्ति सुचारु कर दी है। अन्य क्षतिग्रस्त सभी पेयजल योजनाओं को ठीक करने का कार्य चल रहा है।
विज्ञापन

चंपावत जिले की बंद 14 ग्रामीण सड़कें:
पुनाबे-सिप्टी, गौड़ी-किमतोली, लड़ाबोरा-क्वारसिंह, बसौटी-रौकुंवर, धूनाघाट-भिंगराड़ा, रीठाखाल- मनकांडे, मड़-चमार, धौन-बड़ोली, चल्थी-नौलापानी, धौन-दियूरी, सिप्टी-अमकड़िया, अमोड़ी-छतकोट, मंच-नीड़, धौन-सल्ली और खटोली मल्ली-वैला।
विज्ञापन
विज्ञापन

भुम्वाड़ी प्राइमरी विद्यालय के शौचालय की दीवार गिरी
पाटी/ रीठा साहिब (चंपावत)। पाटी ब्लॉक में मौनकांडा राजकीय प्राथमिक स्कूल के शौचालय की छत के बाद अब इस ब्लॉक के एक और शौचालय की दीवार क्षतिग्रस्त हो गई लेकिन स्कूल की छुट्टी होने से किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ।

तेज बारिश के चलते पाटी ब्लॉक के भुम्वाड़ी के राजकीय प्राथमिक विद्यालय के शौचालय की दीवार रविवार को भरभरा कर गिर गई। अलबत्ता स्कूल की छुट्टी होने से हादसा टल गया। स्कूल में 23 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। ग्राम प्रधान ने बताया कि शौचालय कुछ वर्ष पहले ही बना है लेकिन मूसलाधार बारिश से शौचालय की दीवार गिर गई। इससे पूर्व 14 सितंबर को मौनकांडा के स्कूल में शौचालय की छत गिरने से एक छात्र की मौत हो गई थी। पिछले दो दिन तक हुई बारिश से लधिया घाटी में कई मकान और आंगन को आंशिक नुकसान हुआ है। धरसों ग्राम पंचायत में भुवन राम का आंगन क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed