फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   More than 150 potholes on one kilometer of road

Champawat News: एक किमी सड़क पर 150 से अधिक गड्ढे

Mon, 17 Jun 2024 11:33 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Mon, 17 Jun 2024 11:33 PM IST
विज्ञापन
More than 150 potholes on one kilometer of road
पाटी (पाटी)। चार किमी गर्सलेख-गरसाड़ी सड़क गड्ढों में तब्दील हो गई है। एक किमी हिस्से में डेढ़ सौ से अधिक गढ्ढे दुर्घटना का सबब बने हैं। छह माह का समय बीत जाने के बाद भी सड़क पर डामर नहीं किया गया है। इससे आए दिन दुर्घटनाओं का खतरा रहता है। चार किमी लंबी सड़क वर्ष 2005 में स्वीकृत हुई थी। सड़क निर्माण होने के बाद एक बार डामरीकरण किया गया। देखरेख के अभाव में सड़क बदहाल हो गई है। यह सड़क गरसाड़ी, बिगराकोट, रीठा, रमक, मंगलेख समेत नैनीताल जिले के गांवों को जोड़ती है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क नहीं सुधारी गई तो वह आंदोलन करेंगे। लोनिवि के सहायक अभियंता नंदन प्रसाद ने बताया कि सड़क का प्रस्ताव जिला योजना में रखा गया है। स्वीकृत होने के बाद सड़क का सुधारीकरण किया जाएगा।
विज्ञापन

चार किमी सड़क के एक किमी हिस्से में गड्ढे ही गड्ढे हैं। इस सड़क पर चलना ग्रामीणों के लिए आसान नहीं है। छह साल बाद भी डामरीकरण नहीं होना लापरवाही है। - भैरव जोशी, प्रधान प्रतिनिधि।
विज्ञापन

यह सड़क कई गांव की लाइफ लाइन है और नैनीताल जिले की सीमाओं को भी जोड़ती है। सड़क बदहाल होने के कारण आवाजाही आसान नहीं होती है। - धीरज गहतोड़ी, स्थानीय।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed