फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   More Poling Booth in Champawat

चार मतदान केंद्रों का नया परिसीमन प्रस्तावित किया गया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Oct 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
More Poling Booth in Champawat
चंपावत जिला सभागार में बैठक में मौजूद अधिकारी। - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले में विधानसभा क्षेत्रों के मतदान केंद्रों के परिवर्तन एवं संशोधन के लिए चार प्रस्ताव मिले हैं। इसके तहत लोहाघाट क्षेत्र में पंचायत घर कनेड़ा में नया मतदान केंद्र प्रस्तावित किया गया।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम नरेंद्र सिंह भंडारी की अध्यक्षता में हुई विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक में संशोधन के इन प्रस्तावों पर विचार विमर्श किया गया।
विज्ञापन

बताया गया कि चंपावत क्षेत्र में तीन और लोहाघाट क्षेत्र में एक मतदान केंद्र को बदलना प्रस्तावित है। दस स्थानों पर स्कूल भवनों में बनाए गए मतदान कक्षों को बदला जाएगा। इसी प्रकार चंपावत क्षेत्र में राजकीय प्राथमिक विद्यालय बाजरीकोट में बाजरीकोट के साथ ही पवेत, राजकीय प्राथमिक विद्यालय खेत में रियांसी बमनगांव के तोक सीम, ब्यूरी, खेत, राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय आमड़ा में तरकुली, आमड़ा अनुभाग को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

10 विद्यालय भवनों में बने मतदेय स्थलों के कक्ष बदलने के भी प्रस्ताव भी मिले हैं। इन सभी प्रस्तावों को जिला स्तर से निर्वाचन आयोग को अनुमोदनार्थ भेजा जाएगा। बैठक में एसडीएम सदर रिंकू बिष्ट, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी एनएस माहरा, डीईओ बेसिक चंदन सिंह बिष्ट, जीवन कलौनी सहित भाजपा के रोहित बिष्ट, पीयूष तिवारी, कांग्रेस के जगदीश चंद्र आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed