फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Moradabad devotee dies due to epileptic seizure

मिर्गी का दौरे पड़ने से मुरादाबाद के श्रद्धालु की मौत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 28 Sep 2022 11:49 PM IST
विज्ञापन
Moradabad devotee dies due to epileptic seizure
हेम सिंह। (फाइल फोटो) - फोटो : CHAMPAWAT
टनकपुर (चंपावत)। मां पूर्णागिरि के दर्शन के बाद मिर्गी का दौरा पड़ने से एक श्रद्धालु की मौत हो गई। श्रद्धालु परिवार के साथ देवी दर्शन करने के बाद नेपाल के ब्रह्मदेव स्थित सिद्धबाबा के दर्शन के लिए जा रहा था। अचानक हुई घटना के बाद पत्नी प्रीति सिंह और परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। श्रद्धालु फोटोग्राफी का काम करता था।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक बिलारी मुरादाबाद निवासी हेम सिंह (35) पुत्र राम चरण परिवार के साथ शारदीय नवरात्र में देवी दर्शन के लिए आया था। बुधवार सुबह पूर्णागिरि धाम में पूजन के बाद परिवार के लोग शारदा घाट पहुंचे। यहां घाट पर स्नान से पहले हेम सिंह शौचालय के लिए पुरानी जामा मस्जिद क्षेत्र से कुछ दूरी पर गया। इसी बीच उसे मिर्गी का दौरा पड़ा और वह सड़क किनारे गड्ढे में गिर गया। काफी देर तक हेम के नहीं लौटने पर परिजनों ने खोजबीन की तो वह अचेत अवस्था में मिला। उसे तुरंत उप जिला अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया।
विज्ञापन

सीओ अवनीश वर्मा ने बताया कि हेम सिंह परिवार के साथ पूर्णागिरि दर्शन के बाद सिद्धबाबा दर्शन के लिए जा रहा था। मिर्गी का दौरा पड़ने से मौत हो गई। पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आस्था के धाम पहुंच रहे श्रद्धालु
पूर्णागिरि धाम (चंपावत)। शारदीय नवरात्र में श्रद्धालुओं का आना जारी है। नवरात्र के तीसरे दिन बुधवार को पांच हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने देवी के दर्शन किए। वहीं पेयजल किल्लत की वजह से कारोबारियों के साथ ही श्रद्धालुओं को भी परेशानी उठानी पड़ रही है।

वहीं पूर्णागिरि क्षेत्र की पेयजल योजनाएं अब तक ठीक नहीं हुई हैं। जल स्रोत में अत्यधिक वेग होने से ज्वाइंट में पाइप फट गए हैं इससे भैरव मंदिर से आगे पेयजल किल्लत हो रही है। जल संस्थान के ईई विलाल यूनुस का कहना है कि अब एचडीपीई (लचीला प्लास्टिक) पाइप के बजाय लोहे के पाइप लगाए जा रहे हैं। बृहस्पतिवार तक पेयजल व्यवस्था ठीक कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed