फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Mommy Corona will run away then you come to me ...

मम्मी कोरोना भाग जाएगा तो आप मेरे पास आ जाना...

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2020 04:09 PM IST
विज्ञापन
Mommy Corona will run away then you come to me ...
बहुगुणा दंपती। - फोटो : AMAR UJALA
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। मम्मी कोरोना भाग जाएगा, तो आप मेरे पास आ जाना... चार साल की नन्हीं बच्ची प्रज्ञा फोन पर अपनी मां से भावुक अंदाज में ये बात कहती हैं। मां प्रियंका बहुगुणा लोहाघाट में स्वास्थ्य विभाग में परामर्शदात्ता हैं। वहीं बेटी को हिम्मत देने के बाद मां प्रियंका केंद्रीय विद्यालय में पहली कक्षा में पढ़ने वाले सात साल के बेटे पार्थ को फोन पर होमवर्क देने के साथ दादा-दादी से किस्से-कहानी को सुनने के लिए कहती है।  दरअसल राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में जिला समन्वयक हेम बहुगुणा और स्वास्थ्य विभाग में परामर्शदाता प्रियंका बहुगुणा जनता कर्फ़्यू से ही कोरोना के खिलाफ जंग में जुटे हैं। बच्चों की देखरेख जिम्मेदारी में बाधा नहीं बने, इसके लिए दोनों बच्चों को 20 मार्च को ही अल्मोड़ा में दादा-दादी के पास छोड़ रखा है। दोनों पति-पत्नी कोरोना के लक्षण, खतरों से बचाव व मनोवैज्ञानिक परामर्श देते हुए लोगों के डर को दूर करने में जुटे हैं। 23 मार्च से पहली अप्रैल तक जनपद आपातकालीन परिचालन केंद्र में फोन से परामर्श देने के बाद हेम बहुगुणा दो अप्रैल से जिले के राहत शिविर व क्वारंटीन किए गए लोगों के मानसिक स्वास्थ्य का जायजा लेकर उनके मनोबल को बढ़ा रहे हैं, जबकि पत्नी प्रियंका राज्य सरकार द्वारा संचालित 104 हेल्पलाइन में आने वाली मानसिक समस्याओं के निदान के लिए फोन से परामर्श दे रही हैं।
विज्ञापन
बहुगुणा दंपती कहता है कि जब पूरी दुनिया व देश कोरोना से लड़ रहा है, ऐसे वक्त में कोरोना के प्रति लोगों के डर को दूर कर सजग करना हमारी भी जिम्मेदारी है। कहते हैं कि लॉकडाउन व सोशल डिस्टेंसिंग के पालन के साथ मास्क का प्रयोग खतरे को कम करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed