{"_id":"5f4156fc8ebc3e3cc621c154","slug":"mogul-villagers-protest-against-loniv-champawat-news-hld3942421151","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंगोली के ग्रामीणों ने लोनिवि के खिलाफ किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंगोली के ग्रामीणों ने लोनिवि के खिलाफ किया प्रदर्शन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। लोहाघाट ब्लॉक के मंगोली ग्राम पंचायत के ग्रामीणों ने लोनिवि के खिलाफ प्रदर्शन कर गांव की क्षतिग्रस्त पेयजल योजना को शीघ्र ठीक करने की मांग की है। 15 दिन के भीतर पेयजल योजना सही न होने पर डीएम कार्यालय में धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी।
ग्राम प्रधान रेखा बोहरा, प्रधान संगठन के पूर्व ब्लाक अध्यक्ष चांद सिंह बोहरा का कहना है कि लोक निर्माण विभाग की ओर से सिरतोली-मंगोली मोटर मार्ग का निर्माण किया गया है। सड़क निर्माण के दौरान मंगोली पेयजल योजना ध्वस्त हो गयी थी। विभाग ने मौका मुआयना करने के बाद पेयजल लाइन को जल्द दुरुस्त करने की बात कही थी। अभी तक योजना को ठीक नहीं किया गया है।
ग्रामीण एक किमी दूर नौलों से पानी ढोने को मजबूर हैं। प्रदर्शन करने वालों में विक्रम सिंह, इंद्र सिंह, कल्याण सिंह, विजय सिंह, मोहन सिंह, दिनेश सिंह, नारायण सिंह, लक्ष्मण सिंह, पूरन सिंह, कुंदन सिंह, प्रमोद सिंह, कैलाश सिंह, लक्ष्मण सिंह, राजेंद्र सिंह आदि शामिल थे। लोनिवि के ईई एमसी पलड़िया का कहना है कि यह मामला उनके संज्ञान में अभी आया है, जिसे दिखाया जा रहा है। संवाद