{"_id":"5839a1694f1c1b967413c06f","slug":"modern-champion-inter-college","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंडर-17 फुटबॉल: मार्डन इंटर कॉलेज बना चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंडर-17 फुटबॉल: मार्डन इंटर कॉलेज बना चैंपियन
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
Updated Sat, 26 Nov 2016 08:21 PM IST
विज्ञापन
मार्डन इंटर कॉलेज बना चैंपियन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेलो इंडिया खेलो योजना के तहत हुई फुटबॉल प्रतियोगिता के मुकाबले में मार्डन इंटर कॉलेज ने यूनिवर्सल कॉलेज को शिकस्त दी।
विज्ञापन
विजेता और उप विजेता टीमों को मुख्य अतिथि जिला सूचना अधिकारी एनएस बिष्ट ने पुरस्कृत किया।
गोरलचौड़ मैदान में हुए फाइनल मैच में यूनिवर्सल कॉलेज को एक के मुकाबले दो गोल से हरा कर मार्डन स्कूल चैंपियन बना। विजेता टीम के शरद धौनी और योगेश नाथ तथा उप विजेता टीम के राहुल ने एकमात्र गोल किया।
विज्ञापन
इससे पहले यूनिवर्सल की टीम ने सेमी फाइनल में टनकपुर को और मार्डन स्कूल ने जीआईसी चंपावत को हराया। जीआईसी चंपावत को हराकर टनकपुर की टीम तीसरे स्थान पर रही। जिला खेल समन्वयक महेंद्र बोरा, प्रदीप बोरा, चंदन अधिकारी, रचित वल्दिया, गौरव खोलिया निर्णायक थे।
विज्ञापन
जिला युवा कल्याण अधिकारी हरीश चंद्र जोशी, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी वीएस रावत, जसवंत खड़ायत, नंदकिशोर जोशी, अश्विनी, मनोज, विनोद, नवीन साह, त्रिलोचन, मुन्ना आदि ने आयोजन में सहयोग किया।