फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Mock disaster drill were deterrent

आपदा से बचाव का मॉक ड्रिल हुआ

Wed, 22 Feb 2017 09:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत Updated Wed, 22 Feb 2017 09:39 PM IST
विज्ञापन
Mock disaster drill were deterrent
आपदा से बचाव का मॉक ड्रिल हुआ - फोटो : अमर उजाला
जिले में बुधवार को भूकंप पूर्व पूर्वाभ्यास (मॉक ड्रिल) किया गया। सुबह 9.46 बजे देहरादून मुख्यालय से 7.2 तीव्रता के भूकंप की सूचना प्राप्त होते ही जिला प्रशासन, एसएसबी, आईटीबीपी सहित सारा अमला आपातकालीन परिचालन केंद्र में पहुंचकर सक्रिय हो गया।
विज्ञापन


सूचना प्राप्त होते ही डीएम डॉ.अहमद इकबाल ने कंट्रोल रूम पहुंचकर आपरेशन सेक्शन, प्लानिंग सेक्शन, लॉजिस्टिक एंड फाइनेंस सेक्शन के सभी अधिकारियों के साथ पांच टीमों का गठन कर प्राप्त हो रही सूचनाओं के आधार पर पूल्ड आवास, जवाहर नवोदय, जीजीआईसी, तहसील तथा जिला अस्पताल की अलग-अलग घटनाओं के लिए रेस्क्यू टीमों को रवाना किया। 
विज्ञापन


डीएम ने वायरलेस के माध्यम से सभी तहसीलों से नुकसान की सूचना उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने टीमों को तत्काल प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर रेस्क्यू आपरेशन चलाने के निर्देश दिए। भूकंप पूर्वाभ्यास के अवसर पर पूल्ड आवास में पेड़ गिरकर बिजली की लाइन क्षतिग्रस्त होने की सूचना जिलाधिकारी ने वायरलेस से कंट्रोल रूम को दी। जवाहर नवोदय के 9 गंभीर तथा 5 मामूली रूप से घायल बच्चों के साथ, जीजीआईसी की 7 बालिकायें, तहसील कार्यालय में 2 गंभीर और 3 मामूली रूप से घायल बच्चों का जिला अस्पताल में उपचार किया गया तथा फायर बिग्रेड ने समय रहते जिला अस्पताल में लगी आग लगी आग को बुझाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम ने स्टेजिंग एरिया में पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मॉक ड्रिल में एसपी रामचंद्र राजगुरु, एडीएम हेमंत वर्मा,  सीडीओएचजी भट्ट, एसएसबी के सहायक कमांडेंट नितिन शर्मा, एसडीएम सीमा विश्वकर्मा, आपदा प्रबंधन अधिकारी मनोज पांडेय सहित सभी अधिकारियों के साथ पुलिस, आईटीबीपी, एसएसबी, एसडीआरएफ की रेस्क्यू टीमें उपस्थित थी। 


अलग अलग स्थानों से 28 घायल हुए भर्ती
 पूल्ड आवास में पेड़ गिरने और बिजली के तारों को नुकसान पहुंचने के साथ एसडीएम आवास के पास दो मजदूरों के दबे होने, जवाहर नवोदय में 9 बच्चों के गंभीर तथा 5 बच्चों के मामूली रूप से घायल होने, जीजीआईसी में 7 बालिकाओं के घायल होने, तहसील में 2 व्यक्तियों के गंभीर रूप से तथा 3 मामूली रूप से घायल होने तथा जिला अस्पताल में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई।  भूकंप का केंद्र चमोली जिले में बताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed