फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Mobile and spare parts holding three million

तीन लाख के मोबाइल एवं स्पेयर पार्ट्स पकड़े

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
Mobile and spare parts holding three million
बनबसा पुलिस की गिरफ्त में तस्कर एवं पकड़ा गए मोबाइल एवं स्पेयर पार्ट्स। - फोटो : TANAKPUR
बनबसा (चंपावत)। पुलिस ने एक युवक को करीब तीन लाख रुपये की मोबाइल फोन एवं स्पेयर पार्ट्स के साथ पकड़कर कस्टम विभाग के सुपुर्द कर दिया। कोराना वायरस के तहत भारत नेपाल सीमा सील होने के बाद भी सीमा पर तस्करी होना सुरक्षा में सेंध बताई जा रही है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष (निरीक्षक) धर्मवीर सोलंकी ने बताया कि कुछ समय से भारत से नेपाल को प्रतिबंधित सामान की तस्करी की सूचनाएं मिल रही थी। तस्करी पर लगाम लगाने के लिए सोमवार को शारदा बैराज चौकी प्रभारी एसआई गोविंद सिंह बिष्ट, कांस्टेबल तनवीर आलम, यतेंद्र सिंह रावत ने अभियान चलाया। सोमवार की देर सायं शारदा बैराज के समीप एक युवक के सामान की तलाशी में करीब डेढ़ लाख रुपये के छह मोबाइल फोन एवं डेढ़ लाख रुपये मूल्य के मोबाइल स्पेयर पार्ट्स बरामद हुए। पुलिस ने पकड़े गए तस्कर बनबसा निवासी सुशील को मय सामान कस्टम के सुपुर्द कर दिया। कस्टम ने तस्करी के सामान को जब्त कर युवक पर कस्टम एक्ट में मुकदमा पंजीकृत कर युवक को छोड़ दिया। बता दें कि पिछले माह बनबसा पुलिस ने गढ़ीगोठ से नेपाल को जा रही बड़ी मात्रा में खाद तस्करी का मामला पकड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed