फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   MLA slapped the officers of NH division

एनएच खंड के अधिकारियों को विधायक ने थप्पड़ जड़ा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jul 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
MLA slapped the officers of NH division
लोहाघाट (चंपावत)। टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) पर लोहाघाट और घाट के बीच भारतोली में विधायक पर एनएचआई खंड के एक अधिकारी और काम करा रही कंपनी के परियोजना प्रबंधक को थप्पड़ जड़न का आरोप लगा है। रविवार शाम को हुई वारदात से सहमे एनएच के सहायक अभियंता ने तुरंत उच्चाधिकारियों को मामले की जानकारी दी। जानकारी मिलने पर एसपी ने सड़क खोल रहे अधिकारियों को सुरक्षा मुहैय्या कराई। अलबत्ता खबर भेजे जाने तक तहरीर नहीं दी गई थी।
विज्ञापन

भारतोली पर शनिवार से मलबा आने से एनएच बंद है। वहीं भूस्खलन से भारतोली क्षेत्र के मकानों में दरार और खेतों को नुकसान पहुंचा है। बताते हैं कि विधायक पूरन सिंह फर्त्याल और जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रकाश राय रविवार को दोपहर में हालात का जायजा लेने के लिए गांव पहुंचे, तभी ग्रामीणों ने भूस्खलन और सड़क बंद होने के लिए सड़क पर किए गए ब्लास्टिंग को वजह बताया। बताते हैं कि विधायक इस संबंध में एई विवेक सक्सेना और पीएम एके सिंह से बातचीत कर उन्हें बचाव के उपाय बता रहे थे। इसी बीच अधिकारियों द्वारा प्रतिवाद किए जाने पर गर्मागर्मी हो गई और विधायक ने एकाएक दोनों को थप्पड़ जड़ दिया। इससे एई लहूलुहान भी हो गए। बाद में लोगों ने किसी तरह मामले को शांत कराया।
विज्ञापन

जानकारी मिलने पर एनएच के अधीक्षण अभियंता ने एसपी से सुरक्षा मुहैया कराने का आग्रह किया। अलबत्ता लोहाघाट से पुलिस के पहुंचने तक मामला निपट चुका था। उधर इस संबंध में फोन (9456590892) कर विधायक पूरन फर्त्याल का पक्ष जानना चाहा, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
एनएच के एसई से फोन पर मामले की शुरुआती जानकारी मिली। उनके आग्रह पर राजमार्ग पर काम करा रहे अधिकारियों की सुरक्षा के लिए पुलिस बल भेजा गया है। घटना क्या हुई, इसका पूरा ब्योरा अभी नहीं मिला है। लेकिन पता चला है कि विधायक के भारतोली क्षेत्र के दौरे पर कुछ ग्रामीणों ने भूस्खलन और ग्रामीणों के मकान आदि को हो रहे नुकसान के लिए एनएच द्वारा की गई ब्लास्टिंग को जिम्मेदार बताया था। इसी बीच वार्ता के दौरान दोनों पक्षों के बीच कहासुनी होने की जानकारी है। अलबत्ता अभी किसी ने भी शिकायत दर्ज नहीं कराई है।
लोकेश्वर सिंह,
एसपी, चंपावत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed