{"_id":"65299165a64562cbe00601c4","slug":"missing-soldier-found-in-city-gate-champawat-news-c-229-1-shld1009-2576-2023-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: लापता जवान शहरफाटक में मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: लापता जवान शहरफाटक में मिला
Sat, 14 Oct 2023 12:20 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sat, 14 Oct 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
चंपावत के पाटी में पुलिस की ओर से सकुशल बरामद किया गया होमगार्ड जवान पुलिस टीम के साथ। स्रोत:पु
पाटी (चंपावत)। पाटी थाने में तैनात होमगार्ड जवान रोहित परवाल (निवासी परेवा रीठासाहिब) नौ अक्तूबर शाम से एकाएक लापता हो गया। थानाध्यक्ष देवनाथ गोस्वामी ने बताया कि सीसीटीवी में मिली लोकेशन के आधार पर जवान को शहर फाटक से सुरक्षित बरामद कर लिया गया। जवान स्वास्थ्य खराब होने से घर चला गया था। जवान को पाटी लाने के बाद स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया। एसपी देवेंद्र पींचा ने बताया कि स्वास्थ्य के आधार पर होमगार्ड जवान रोहित परवाल को उनके गांव के नजदीक वाले थाना रीठा साहिब में भेजने के आदेश दिए हैं। संवाद
.........................
घर से नाराज होकर गए बच्चे बरामद
पिथौरागढ़। परिजनों की डांट से नाराज होकर बिना बताए घर से निकले दो नाबालिग बच्चों को हाइवे पेट्रोल यूनिट ने सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपा।
शुक्रवार को सुबह 4.30 बजे टैक्सी यूनियन अध्यक्ष नवल रावल ने पुलिस को सूचना दी कि रोडवेज पिथौरागढ़ के पास दो नाबालिग बच्चे संदिग्ध अवस्था में घूम रहे हैं। हाईवे पेट्रोल यूनिट में नियुक्त अपर एसआई भुवन सिंह ने मौके पर पहुंचकर नाबालिग बालकों से पूछताछ की। उन्होंने बताया कि वह अपने परिजनों की डांट से नाराज होकर घर से बिना बताए आ गए थे। पुलिस ने नाबालिगों का पता लगाकर परिजनों को सौंपा। परिजनों ने पुलिस का आभार प्रकट किया है। संवाद