फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Ministerial staff will extend indefinite work from 13

मिनिस्ट्रीयल कर्मचारी 13 से करेंगे अनिश्चितकालीन कार्यबहिष्कार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Apr 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
Ministerial staff will extend indefinite work from 13
चंपावत कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते मिनिस्ट्रीयल कर्मचारी। - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। पदोन्नति में शिथिलीकरण, कनिष्ठ सहायक की शैक्षिक योग्यता स्नातक करने और पुरानी पेंशन बहाली सहित 21 सूत्री मांगों को लेकर मिनिस्टीरियल ऑफिसर्स सर्विसेज एसोसिएशन की जिला इकाई का आंदोलन जारी है। बृहस्पतिवार को भी सभी विभागों के मिनिस्टीरियल कर्मियों ने कलक्ट्रेट परिसर में दो घंटे तक कार्य बहिष्कार किया।
विज्ञापन

धरना स्थल पर हुई सभा में वक्ताओं का कहना था कि 12 अप्रैल को सभी मिनिस्टीरियल कर्मचारी कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजेंगे। उसके बाद प्रांतीय कार्यकारिणी के आह्वान पर 13 अप्रैल से बेमियादी कार्य बहिष्कार करेंगे। कर्मचारी नेताओं ने उच्चाधिकारियों की ओर से शासनादेश की गलत व्याख्या करने पर भी आक्रोश जताया। एसोसिएशन जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह सौन की अध्यक्षता में महामंत्री जीवन ओली ने संचालन किया। कार्य बहिष्कार करने वालों में उमेश थापा, बबलू मखोलिया, संतोष पुरी, नवीन देउपा, गिरीश पांडेय, गजेंद्र गिरि, राजेंद्र भट्ट, वीरेंद्र कार्की, रघुनंदन पंत, नंदन सिंह परिहार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed